4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुड न्यूज: धान खरीदी केंद्रों के हमालों को अब 1.45 नहीं दो रुपए मिलेंगे प्रति बैग

धान खरीदी के दौरान लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले हमालों के मेहनताने में कैंची चलाए जाने के विरोध ने असर दिखा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 24 Nov 2017, 11:01 AM IST

Hamals of Paddy procurement centers

बेमेतरा. धान खरीदी के दौरान लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले हमालों के मेहनताने में कैंची चलाए जाने के विरोध ने असर दिखा दिया। दर में कटौती किए जाने से नाराज हमालों के उपार्जन केंद्रों में लोडिंग नहीं किए जाने की बात सामने आने के बाद गुरुवार शाम प्रशासन ने नई दर तय करते हुए मेहनताने में बढ़ोतरी की है। इसकी सूचना समितियों को जारी कर दी गई है।

हमालों ने विरोध करते हुए काम ठप कर दिया था
बताना होगा कि खाद्य विभाग द्वारा धान खरीदी में धान उपार्जन केन्द्रों में परिवहनकर्ता एवं मिलर्स के वाहनों में लोडिंग करने के लिए हमाली दर 1.45 रुपए निर्धारित किये जाने के सूचना दी गई है। उक्त आदेश से धान उपार्जन केन्द्रों में धान के लोडिंग में लगे हमालों ने विरोध करते हुए काम ठप कर दिया था। इससे हो रही परेशानी को देखते हुए सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों ने बैठक आहुत की। संघ अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने जानकारी दी की इस साल खाद्य विभाग से 1.45 रुपए निर्धारित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

परिवहन कराना अतिआवश्यक

लेकिन विगत वर्ष मिलर्स के द्वारा लोडिंग में 2 से 3 रुपए तक हमालों को भुगतान किया गया है, इस कारण किसी भी उपार्जन केन्द्र में हमाल इससे कम दर पर कार्य करने सहमत नहीं हैं। हमालों पर यदि इससे कम दर कार्य करने के लिए दबाव बनाया जाता है, तो वे धान खरीदी तौल नहीं करने की बात कर रहे हैं। सेवा सहकारी समिति मर्यादित बेमेतरा अध्यक्ष बहल वर्मा ने बताया कि उपार्जन केन्द्रों में प्रारंभ में मोटा व पतला धान की अधिक आवक हो रही है, जिसका परिवहन कराना अतिआवश्यक है।

इधर बंफर लाट से भी नाराजगी
समिति के अध्यक्षों ने उपार्जन केन्द्रों के बंफर लिमिट को अधिक किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। इसेे पूर्व वर्ष के अनुसार ही निर्धारित किए जाने की मांग करते हुए अध्यक्षों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंप धान खरीदी को लेकर आ रही समस्याओं से अवगत कराया। कलक्टर से मिलने वालों में प्रकाश वर्मा, बहल वर्मा, प्रीतम सिंह, विजय दुबे, संजु सिंह चंदेल, श्याम बिहारी वर्मा, बहल वर्मा, हुलास साहू, नरेन्द्र चौबे, त्रिलोचन वर्मा, हरिशचंद साहू, सोमेश दुबे, जयप्रकाश साहू, ईश्वरी चंद्राकर, रोशन सिन्हा, देवचरण वर्मा, अनिल साहू शामिल थे।

बैक फुट पर आया प्रशासन
'पत्रिकाÓ ने रोजना कमाने-खाने वाले हमालों की दर को कम किए जाने से बनी स्थिति को सामने लाया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने मेहनताने में की गई कटौती को कम करते हुए 2 रुपए की नई दर तय की। जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया की अब हमालों को 2 रुपए की दर से भुगतान किया जाएगा। इस दर पर भी हमाल नहीं माने तो मिलर अपने हमालों से लोडिंग-अनलोडिंग कराएं। इस बीच किसी तरह की अड़चन पैदा की गई तो कार्रवाई की जाएगी।