5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानवता शर्मसार, सैप्टिक टैंक के पास फेंक कर चले गए थे नवजात बेटी को, रोते-रोते मासूम का सूख गया था गला

सेप्टिक टैंक के बगल में पड़ी थी बच्ची, शौचालय गई महिला ने लोगों को दी जानकारी, गहन चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया मेकाहारा

2 min read
Google source verification
Bemetara Patrika

कचरे के ढेर में फेंक गए नवजात बेटी, रोते-रोते सूख गया था गला

बेेमेतरा. जिले में मां की ममता को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। मां ने नवजात बच्ची को नाल सहित कचरे में फेंक दिया। घटना बेमेतरा थाने के ग्राम बाबा घटोली की है। ओमप्रकाश साहू पिता गोविंद साहू की पत्नी सुबह खलिहान में बने शौचालय गई थी, जहां शौचालय के सैप्टिक टैंक के बगल में नवजात बच्ची पड़ी मिली।

उन्होंने घर आकर अपने पति ओमप्रकाश को इसकी जानकारी दी। उन्होंने उपसरपंच सुशीलपुरी गोस्वामी, कोटवार एवं सरपंच प्रतिनिधि को सूचना दी। सभी मौके पर पहुंची तो नवजात बच्ची रो रही थी। सभी की सहमति के बाद नवजात को उठाकर घर लाए।

बच्ची के शरीर पर थे चोट के निशान
बच्ची को संजीवनी वाहन से मितानिन पार्वती साहू के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉ. निधि मेश्राम ने उसकी जांच की। डॉक्टरी जांच के दौरान नवजात बच्ची के सिर एवं शरीर पर चोट के निशान नजर आए।

उपचार के बाद डॉ. मेश्राम ने नवजात को गहन चिकित्सा जांच के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं ओमप्रकाश साहू की सूचना पर सिटी कोतवाली ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 317 के तहत प्रकरण कर दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बेटी को फेंकने पर बना चर्चा का विषय
बेटी होने के बाद शौचालय के पास झाडिय़ों में फेंकने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। सभी ने इस घटना को अंजाम देने वाली मां को जमकर कोसा। घटना स्थल पर बड़ी संख्या पर लोग एकत्र हो गए थे। बच्ची का हालचाल जानने समाजसेवी भी पहुंचते रहे। बेमेतरा टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी जुटाई जा रही है।

बेरहम मां-बाप के प्रति लोगों में दिखी नाराजगी
कचरे के ढेर में नवजात बच्ची देखकर लोगों ने बेरहम मां-बाप के प्रति गुस्सा जाहिर किया। वहीं कुछ लोग इस घटना को अवैध संबंधों का परिणाम मानते हुए ऐसा कृत्य करने वाले लोगों को समाज के लिए कलंक बता रहे थे।