29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कागजों में काम कर लाखों रुपए का वारा-न्यारा कर रहे थे अधिकारी, विधायक ने पकड़ी गड़बड़ी, दो सीएमओ व इंजीनियर सहित छह अधिकारी सस्पेंड

नवागढ़ नगर पंचायत में बिना काम कितने का भुगतान हुआ, इसे विभाग जाने पर इस मामले में विधायक ने भी नाराजगी जताई है। संचालक नगरीय प्रशासन ने 6 आरोपियों पर निलंबन की कार्रवाई की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 10 Sep 2019, 7:10 AM IST

कागजों में काम कर लाखों रुपए का वारा-न्यारा कर रहे थे अधिकारी, विधायक ने पकड़ी गड़बड़ी, दो सीएमओ व इंजीनियर सहित छह अधिकारी सस्पेंड

कागजों में काम कर लाखों रुपए का वारा-न्यारा कर रहे थे अधिकारी, विधायक ने पकड़ी गड़बड़ी, दो सीएमओ व इंजीनियर सहित छह अधिकारी सस्पेंड

नवागढ़ . नवागढ़ नगर पंचायत में बिना काम कितने का भुगतान हुआ, इसे विभाग जाने पर इस मामले में विधायक ने भी नाराजगी जताई है। संचालक नगरीय प्रशासन ने 6 आरोपियों पर निलंबन की कार्रवाई की है। जून में विधायक गुरुदयाल बंजारे ने तत्कालीन कलक्टर महादेव कांवरे के साथ नगर पंचायत का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान नगर के कुछ वार्डों में कार्य चलना बताया गया। जब मौके पर गए तो वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद रिकार्ड खंगालने का काम चालू हुआ तो व्यापक अनियमितता सामने आई और मामला नगरीय प्रशासन तक पहुंचा। जिसके बाद सात सितंबर को संचालक नगरीय प्रशासन ने बड़ा फरमान जारी कर बिना कार्य के भुगतान व अनुशंसा के मामले में तत्कालीन सब सीएमओ अरविंदनाथ योगी, संजय भिमटे, सब इंजीनियर अशोक कंवर, लेखापाल कामदेव वर्मा, मिलन सोनकर व जुठेल सोनकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विधायक और कलक्टर ने किया था निरीक्षण, मौके पर नहीं मिला काम
नगर पंचायत नवागढ़ में जनवरी 2019 में कलक्टर महादेव कांवरे, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, एसडीएम डीएस उइके की मौजूदगी में अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें देखते ही देखते कुछ मिनट में ही सीएमओ व इंजीनियर के खिलाफ सैकड़ों शिकायत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत में कोई काम नहीं होता। लोग इतने मुखर थे कि अधिकारियों की बोलती बंद हो गई थी। इंजीनियर के खिलाफ बदसलूकी की भी शिकायत हुई थी। जिसके बाद विधायक बंजारे ने नगर पंचायत में हो रहे कार्यों की जानकारी मांगी तो अधिकारियों ने बताया कि ठाकुरदेव मंदिर से महेंद्र देवांगन के घर तक कार्य चालू है। यह सुनते ही विधायक कलक्टर के साथ काम देखने मौके पर गए, लेकिन वहां न काम मिला न काम करने वाला। जिसके बाद अधिकारियों की पोल खुल गई कि काम केवल कागजों में हो रहा है।

योगी और भिमटे रायपुर में अटैच
अवर सचिव एचआर दुबे के आदेश पर वर्तमान में डौंडी नगर पंचायत में पदस्थ अरविंद नाथ योगी, इन्ही के आदेश पर अंबागढ़ चौकी में पदस्थ संजय भिमटे (जो क्रमश: नवागढ़ नगर पंचायत में सीएमओ के प्रभार में थे) निलंबित किए गए हैं। योगी पर नवागढ़ पदस्थापना के दौरान अधोसंरचना मद एवं पार्षद निधि मद से बिना कार्य नियमित रूप से भुगतान किए जाने और बाजार नीलामी, शराब दुकान किराया निर्धारित राशि वसूल नहीं करने का आरोप है। योगी को संचालक नगरीय प्रसाशन रायपुर कार्यालय में अटैच किया गया है। भिमटे को अधोसंरचना मद पार्षद निधि मद में कार्य नहीं कराए जाने, भुगतान करने एवं बाजार नीलामी की राशि वसूल नहीं करने के आरोप में निलंबित कर इन्हें भी विभाग ने रायपुर में अटैच किया है।

सब इंजीनियर कंवर सहित चार दुर्ग में अटैच
बिना देयक तैयार किए भुगतान करने के आरोप में सब इंजीनियर अशोक कंवर को संचालक नगरीय प्रशासन ने निलंबित कर जेडी कार्यालय दुर्ग में अटैच किया है। इसी अधिकारी के द्वारा बिना उप अभियंता तैयार देयक को भुगतान करने के लिए अनुशंसा किए जाने के आरोप में तत्कालीन नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल वर्तमान पदस्थापना नगर पालिका बेमेतरा कामदेव वर्मा को निलंबित किया गया है। बिना उपअभियंता द्वारा तैयार देयक को भुगतान के लिए अनुशंसा करने, बिना सामग्री प्रदाय देयक के देयक की भुगतान के लिए अनुशंसा के आरोप में सहायक राजस्व निरीक्षक जुठेलराम सोनकर को निलंबित कर दुर्ग अटैच किया गया है। बिना उपअभियंता द्वारा तैयार देयक को प्रस्तुत करने सामग्री प्राप्त हुए बिना स्टॉक पंजी में दर्ज करने के आरोप में सहायक राजस्व निरीक्षक मिलन राम सोनकर को निलंबित कर दुर्ग अटैच किया गया है।

घोर लापरवाही करने का नतीजा
इस संबंध में नवागढ़ विधायक गुरुदयाल बंजारे ने कहा कि नवागढ़ नगर पंचायत में अनियमितता की चट्टान है। जिसमें पहली परत निकालने का प्रयास किया गया है। निरीक्षण में मिली गड़बडिय़ों के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं आया है। विभाग ने 6 को निलंबित किया है। यह कर्मचारियों के द्वारा बरती गई लापरवाही का नतीजा है।