8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Social Media Alert: सावधान! सोशल मीडिया पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा भारी नुकसान…

Social Media Alert: सोशल मीडिया अब खतरनाक होता जा रहा है। खासकर लोगों को इसमें अपनी किसी भी तरह की पहचान नहीं बतानी चाहिए। वरना आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 22 Aug 2024, 3:32 PM IST

Social Media

Social Media Alert: लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं को साइबर क्राइम, मोबाइल फ्रॉड की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें: CG News: PDW की बड़ी लापरवाही, 3 हजार से अधिक कर्मचारियों को नहीं मिलेगा ईपीएफ का लाभ! जानिए पूरा मामला

Social Media Alert: स्मार्ट फोन से रहें दूर

दैनिक दिनचर्या और परिवारिक निजी जीवन में जितना हो सके स्मार्ट फोन से दूर रहकर अपने परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने और अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही अच्छे-अच्छे लेखकों की पुस्तकें पढ़ने को प्रोत्सिाहित किया।

विधिक जागरूकता शिविर में बताया गया कि सोशल साइट्स (Social Media Alert) पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी फोटोग्राफ को अनावश्यक रूप से साझा नहीं करना चाहिए तथा इन सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म के माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत नहीं करना व साथ ही किसी अंजान व्यक्ति का व्हॉट्सअप कॉल, वीडियो कॉल को अटेंड नहीं करना है।

यह भी पढ़ें: CG Insurance Company: बीमा कंपनी देगी 60 हजार की क्षतिपूर्ति, 10 हजार जुर्माना भी.. जानें कैसे?

ऑनलाइन लिंक पर ना करें क्लिक

Social Media Alert: किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लिंक पर क्लिक नहीं करना है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से होने वाले अपराधों से बचने के लिए हमेशा यह सुनिश्चित कर लें कि जो व्यक्ति फोन पर स्वयं को आपका पहचान वाला या कोई करीबी बता रहा है, वो वास्तव में वही है कि नहीं व नि:शुल्क विधिक सलाह के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विनिता गौतम, पैरालीगल वालेंटियर्स पंकज घृतलहरे, धरमू बारले, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।