3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये क्या गांव वालों ने बहुचर्चित भुरकी कांड के आरोपी की जमीन ही बेच दी, पढ़ें खबर

जेल में बंद आरोपी की जमीन का मालिक बनकर सौदा करने का आरोपी पांच साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया है।

2 min read
Google source verification
Bhurki village murder case, Bemetara crime news, Bhurki kand

बेमेतरा. जेल में बंद आरोपी की जमीन का मालिक बनकर सौदा करने का आरोपी पांच साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोपी दिनेश टंडन पिता देवदास 25 साल ग्राम भुरकी, ज्ञानदास सतनामी एवं रामकुमार सतनामी ग्राम मोहलई द्वारा ग्राम सिमगा के नंदू उर्फ नदंकुमार सतनामी को नकली रामचंद्र बताकर सभी ने जमीन बेच थी। सभी आरोपियों ने 18 एकड़ कृषि जमीन को 41 लाख रुपए में बेच दी थी। पुलिस ने वर्ष 2012 में पांचों आरोपियों के खिलाफ बेमेतरा थाना में धारा 420, 467, 471, 120 बी, 34 भादवि के तहत अपराध कायम किया गया था। चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे एक आरोपी दिनेश टंडन अभी तक फरार था।

वर्ष 2008 में बहुचर्चित भुरकी हत्याकांड

बता दें कि वर्ष 2008 में बहुचर्चित भुरकी हत्याकांड घटना हुई थी। इस कांड के मुख्य आरोपी रामचंद्र जाट अभी भी जेल में बंद है। हत्यारे रामचन्द्र के जेल जाने के कुछ दिनों बाद आरोपियों दिनेश टंडन पिता देवदास 25 साल ग्राम भुरकी, ज्ञानदास सतनामी एवं रामकुमार सतनामी ग्राम मोहलई निवासी ने ग्राम सिमगा के नंदू उर्फ नदंकुमार सतनामी को बतौर रामचंद्र पेशकर प्रार्थी किचलु नाथ निवासी सेक्टर पांच भिलाई नगर जिला दुर्ग ग्राम भुरकी स्थित 18 एकड जमीन को 41 लाख में बेच दी थी।

एक आरोपी दिनेश टंडन घटना के बाद से फरार था

इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में आरोपी दिनेश टंडन पिता देवदास, तरूण सतनामी, ज्ञानदास, राजकुमार एवं नकली रामचंद बनने वाले नंदकुमार के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी तरूण सतनामी, ज्ञानदास, राजकुमार और नंदकुमार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय पेश किया गया था। वहीं एक आरोपी दिनेश टंडन पिता देवदास 25 साल ग्राम भुरकी घटना के बाद से फरार हो गया था।

आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया

मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी दिनेश टंडन अपने घर ग्राम भुरकी में है और घर में छिपा रहता है, बाहर नहीं निकलता था। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया गया है। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच एवं थाना बेमेतरा पुलिस की अहम भूमिका रही।