
लोगों को डेंगू से बचाने के लिए डॉक्टरों ने पिलाया गिलोय, तुलसी और जड़ीबुटी युक्त काढ़ा
बेमेतरा. जिला मुख्यालय में डेंगू पीडि़त व डेंगू के संभावित मरीज मिलने के बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय कर्मा भवन में शिविर लगाकर आसपास के वार्डों के 145 रहवासियों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान हायपर टेंशन से ग्रसित दो मरीज मिले, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। शिविर स्थल पर सीएचएमओ डॉ एसके शर्मा ने मरीजों की जांच की। बेमेतरा सीएचएमओ डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि लोगों में डेंगू को लेकर जागरूकता आई है। यही वजह है कि शिविर में लोगों ने स्वस्फूर्त पहुंचकर जांच कराई। 25 अगस्त को पिकरी स्कूल में शिविर लगाया जाएगा।
लैब टेक्नेशियन, एएनएम स्टाफ और आयुष टीम ने दी सेवाएं
स्वास्थ्य विभाग ने शहर के वार्डों में डेंगू की विशेष जांच के लिए विशेष शिविर लगाना शुरू किया है। गुरुवार को मोहभट्ठा रोड बिजली कार्यालय के सामने कर्मा भवन में जांच शिविर लगाया गया, जिसमें बिजली कालोनी, ब्राम्हण पारा, सिंधी पारा, आदर्श स्कूल रोड, बैंक कॉलोनी सहित आसपास के लोग पहुंचे थे। जांच शिविर में डॉ. ज्योति जषाठी, डीपीएम अनुपमा तिवारी, लैब टेक्नेशियन, एएनएम स्टाफ और आयुष विभाग की टीम के साथ स्वयं सीएमएचओ डॉ. एसके शर्मा ने मरीजों की जांच की।
मौसमी बीमारी के ज्यादा मरीज
शिविर में दोपहर 3.45 बजे तक 145 लोगों ने जांच के लिए पंजीयन कराते हुए अपनी जांच कराई। शिविर में मरीजों का ब्लड प्रेशर के साथ शुगर, मलेरिया व डेंगू मरीजों की पहचान के लिए रैपिड किट के माध्यम से लोगों के ब्लड सेंपल की जांच की गई। शिविर में ज्यादातर मौसमी बीमार सर्दी-खांसी, बुखार के मरीज पहुंचे थे। वहीं मलेरिया के लक्षण दिखने पर 19 लोगों के खून की जांच की गई, जिसमें सभी सैंपल निगेविट आए।
सभी को पिलाया डेंगू रोधी काढ़ा
बताना होगा कि पड़ोसी जिला दुर्ग में डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया है, जिससे 26 मौते हो चुकी है। जिला मुख्यालय में भी डेंगू के संभवित मरीज मिलने से लोग दहशत में हैं। यही वजह रही कि सदी-बुखार होने पर भी डेंगू की आशंका पर लोग स्वस्फूर्त शिविर में जांच कराने के लिए पहुंचे थे। शिविर में जांच के लिए सभी लोगों को आयुष विभाग की ओर से गिलोय, तुलसी और जड़ीबुटी युक्त काढ़ा पिलाया गया, साथ ही जांच उपरांच आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया।
Published on:
23 Aug 2018 11:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
