29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के अरबपति का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश में भागवत करने वाले कथावाचक को देंगे इतने करोड़ रुपए

Balajipuram Betul founder industrialist Sam Verma will organize Bhagwat Katha in Bangladesh
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 24 Dec 2024, 6:25 PM IST

Balajipuram Betul founder industrialist Sam Verma will organize Bhagwat Katha in Bangladesh

Balajipuram Betul founder industrialist Sam Verma will organize Bhagwat Katha in Bangladesh

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार का देशभर की तरह एमपी में भी तगड़ा विरोध हो रहा है। इस बीच एमपी के अरबपति उद्योगपति सेम वर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बांग्लादेश में भागवत कथा करने वाले कथावाचक को मालामाल बना देने की बात कही है। प्रदेश के बैतूल में बालाजीपुरम के संस्थापक उद्योगपति सेम वर्मा ने कथावाचक को दक्षिणा के रूप में बेशुमार राशि देने के अलावा आयोजन का समस्त खर्च उठाने की भी बात कही। उन्होंने सोमवार को भगवान बालाजी के दर्शन के बाद यह घोषणा की। सेम वर्मा का मानना है कि बांग्लादेश में जब हिंदुओं के साथ हिंसक घटनाएं हो रहीं हैं ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण की कथा जहां लोगों को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देगी, वहीं सभी संप्रदायों को सद्भावना से रहने की सीख भी देगी।

उद्योगपति सेम वर्मा ने कहा है कि जिस तरह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार किया जा रहा है वह निंदनीय है। भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनकर वैमनस्यता खत्म हो सकती है। इसी उद्देश्य से वे बांग्लादेश में भागवत कथा कराना चाहते हैं। भागवत कथा का आयोजन बालाजीपुरम के बैनर तले किया जाएगा।

सेम वर्ता ने बताया कि इसके लिए बांग्लादेश सरकार और बांग्लादेशी सनातन संस्थाओं से भी संपर्क किया गया है। भारत के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को भी इस संबंध में सूचित किया जा रहा है।

खास बात यह है कि अरबपति उद्योगपति सेम वर्मा ने बांग्लादेश में कथा करने वाले कथावाचक को एक करोड़ रुपये की दक्षिणा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कथावाचक और उनकी पूरी टीम के आने-जाने व वहां के आयोजन का पूरा व्यय भी देने का ऐलान किया है।

बांग्लादेश में भागवत कथा के लिए उद्योगपति सेम वर्मा संकल्पित हैं। उनका यह भी कहना है कि फरवरी में बालाजीपुरम ब्रह्मोत्सव के बाद कभी भी कथा का आयोजन किया जा सकता है।