इंदौर से मंगाया था आटा
बताया यह भी गया कि आटा शायद इंदौर से आया था और एक सूत्र के अनुसार आटे में किसी के व्दारा कुछ मिलाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि न्यायाधीश त्रिपाठी तो डायबिटीज और बीपी के मरीज थे लेकिन उनका बड़ा बेटा अभियान किसी बॉडी बिल्डर से कम नहीं था, ऐसे में सिर्फ फूड प्वाइजनिंग से उसकी मौत किसी के गले नहीं उतर रही। एक तथ्य यह भी है कि मौत से पहले दोनों करीब ढाई दिन पाढर अस्पताल में उपचाररत रहे। इतने लंबे समय में फूड प्वाइजनिंग सरीखी बीमारी आमतौर पर कंट्रोल में आ जाती है। लेकिन इलाज के बाद भी स्थिति बिगड़ी और पाढर अस्पताल से जाने के कुछ घंटों के अंदर ही बाप-बेटे की मौत हो गई।