
पानी में गल गया बच्चे का शरीर, सीएम शिवराज ने की 4 लाख की घोषणा, देखें वीडियो
बैतूल. 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसे बच्चे को भले ही चार दिन बाद बाहर निकाला जा सका, लेकिन उसकी मौत पहले ही हो गई थी, लगातार 84 घंटे पानी में रहने के कारण बच्चे का शरीर गल गया था और सीने में जकडऩ और पसलियों में चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई थी, बच्चे का शव पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जिसका अंतिम संस्कार आज ही मांडवी गांव के ताप्ती घाट पर किया जाएगा।
शार्ट में जानें पूरा घटनाक्रम
-मंगलवार यानी 6 दिसंबर शाम को बोरवेल में गिरा 7 साल का बच्चा।
-बच्चे को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए जुटी एनडीआरएफ की टीम।
-61 जवानों ने 84 घंटे किया रेस्क्यू ऑपरेशन।
-39 फीट पर फंसा था तन्मय साहू।
-चार दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन।
-सुरंग बनाकर बच्चे को बाहर निकाला।
-आसपास के कई गांवों के लोग हो गए थे एकजुट।
-खेलते हुए बोरवेल में गिरा था बच्चा।
-बोरवेल के ऊपर महज बोरी रखी थी, बच्चे छुपा छाई खेल रहे थे, तभी तन्मय गिरा।
-शनिवार अलसुबह बच्चे को बाहर निकाला।
-चिकित्सकों की टीम ने मृत घोषित किया।
-पीएम की प्रारंभिक जानकारी में बच्चे का शरीर पानी में गल गया, सीने में जकडऩ और पसलियों में चोट के कारण पहले ही मौत हो गई थी।
-सीएम शिवराज सिंह ने जताया दु:ख।
-सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की ४ लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा।
400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को काफी मश्क्कत के बाद निकाल लिया गया है, बच्चे के सुरंग से बाहर निकलते ही परिजनों की जान में जान आई थी, लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने बच्चे को देखकर अपने मुंह से दो शब्द कहे, परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। करीब 84 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी बच्चा जीवित नहीं बच पाने के कारण पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को एक 400 फीट गहरे बोरवेल में महज 7 साल का बच्चा गिर गया था, इसकी जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम जुट गई थी, बोरवेल में फंसे को सुरक्षित निकालने के लिए लंबी सुरंग बनाई गई, चार दिनों से बच्चों को जीवित रखने और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास चल रहे थे, दिन रात टीम जुटी हुई थी, लेकिन अंत में बच्चा तो बाहर आ गया, लेकिन वह जिंदा नहीं बच सका।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मांडवी गांव में गिरे 7 साल के बच्चे तन्मय साहू को एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार अलसुबह करीब 5.30 बजे बाहर निकाल लिया, करीब 84 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला, इसके बाद कहीं जाकर तन्मय को बाहर निकाला जा सका, बच्चे को बाहर निकालने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया, ये खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस प्रशासन ने शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Updated on:
10 Dec 2022 10:52 am
Published on:
10 Dec 2022 10:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
