
mp news: मध्यप्रदेश के बैतूल से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक टीचर की शादी की मेहंदी की रस्म में डांस करने के कुछ पलों बाद ही मौत हो गई। कुछ पल पहले मुस्कुराते हुए डांस कर रहे टीचर की मौत से हर कोई सदमे में हैं। टीचर का डांस करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। जो कि डांस करने के बाद मेहमानों के साथ कुर्सी पर जाकर बैठ गए थे और फिर वहीं पर बेसुध होकर गिरे और उनकी सांसें थम गईं।
देखें वीडियो-
बैतूल के जैन दादावाड़ी में पूर्व डीपीसी संजीव श्रीवास्तव के बेटे की शादी से पहले मेहंदी की रस्म का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें शिक्षक संदीप ठाकरे उम्र 46 साल निवासी देशबंधु वार्ड भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में टीचर संदीप ने पूर्व डीपीसी श्रीवास्तव और अन्य शिक्षकों के साथ डांस किया। कुछ देर डांस करने के बाद शिक्षक पीछे कुर्सी पर जाकर बैठे और कुछ ही सेकेंड में घबराहट होने के कारण उन्होंने अपने चेहरे पर हाथ रखा और कुर्सी से नीचे गिर पड़े। कार्यक्रम में शमिल दूसरे लोगों ने संदीप को उठाया और रात में ही निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मेहंदी की रस्म में टीचर संदीप का डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। टीचर संदीप की मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। शव का जिला अस्पताल में गुरुवार को पीएम किया गया है। शिक्षक संदीप मंडई खुर्द के माध्यमिक स्कूल में पदस्थ थे और उनकी पत्नी भी टीचर हैं ।
Updated on:
21 Nov 2024 07:48 pm
Published on:
21 Nov 2024 07:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
