
शाहपुर। रेत माफिया पर शासन प्रशासन की सख्ती का कोई असर नहीं दिख रहा। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर माफिया ने हमला बोलवा दिया। इस जानलेवा हमले में तहसीलदार, डीएसपी सहित आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हुए। तहसीलदार के ड्राइवर समेत दो का इलाज एक अस्पताल में चल रहा। कई सरकारी गाडियां भी इस दौरान क्षतिग्रस्त हुईं। कई थानों की फोर्स के साथ पहुंची एडिशनल एसपी ने कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को बचाया।
Read this also: मां ने बहू के साथ मिलकर कर दी बेटे की हत्या!
भौरा के पास गुवाड़ी रेत खदान में अवैध खनन जोरों पर है। अवैध खनन की जानकारी होने पर सोमवार की देर रात में प्रशासनिक व पुलिस की एक संयुक्त टीम छापेमारी करने पहुंची। टीम जैसे पहुंची माफिया के लोगों ने अचानक से हमला बोल दिया। लाठी-डंडों, धारदार हथियार से लैस हमलावरों ने शाहपुर तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर, डीएसपी थाना प्रभारी देवनारायण यादव, पटवारी हरीश गुप्ता, इमरत धुर्वे व तहसीलदार के ड्राइवर गोलू भोंपते हमला बोल दिया। हमले में पटवारी हरीश गुप्ता और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने गाडियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चारो ओर से घिरी टीम ने किसी तरह उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना के बाद एडिशनल एसपी अपने साथ कई थानों बैतूल, चोपना, शाहपुर, भौरा, रानीपुर से भारी मात्रा में पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंची। फंसे अधिकारियों को बचाने के लिए पुलिस टीम ने हवाई फायरिंग कर माफिया के लोगों को भगाया। तब जाकर किसी तरह टीम को बचाया जा सका। इस हमले में तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर व डीएसपी थाना प्रभारी देवनारायण यादव को भी अंदरूनी चोट आई हैं। जबकि दो अन्य अस्पतल में भर्ती हैं।
Updated on:
19 May 2020, 2:47 PM IST
Published on:
19 May 2020, 2:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.