बैतूल/ मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस विधायक और उद्योगपति विनोद डागा के निधन के दो दिन बाद उनकी मृत्यु के समय का एक वीडियो सामने आया है। आज बैतूल के जैन दादावाड़ी में उनका श्रद्धांजलि कार्यक्रम था, जहां जैन मंदिर परिसर का सीसीटीवी फुटेज चर्चा का विषय बना रहा। बता दें कि, विनोद डागा को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। विनोद डागा रोजाना की तरह गुरुवार सुबह भी जैन दादावाड़ी पूजा के लिए गए थे। मंदिर में भगवान के चरणों में मत्था टेकते समय ही उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।