22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाइलेरिया की दवा खाने से बिगड़ी 25 बच्चों की हालत, क्या एक्सपायरी दवा पिला दी गई?

Bhadohi: फाइलेरिया की दवा खाने से बिगड़ी 25 बच्चों की हालत बिगड़ी। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 9 Feb 2023, 8:49 PM IST

bhadoi_.jpg

भदोही के औराई ब्लॉक में फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चे बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि बाकी अभी भर्ती हैं। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

यह घटना प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर में गुरुवार की है। गांव की अलग-अलग बस्तियों के रहने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। विद्यालय में फाइलेरिया अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम दवा पिलाने के लिए पहुंची थीं।

इमरजेंसी वार्ड में करवाया भर्ती
विद्यालय में बच्चों को दवा पिलाए जाने के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते बच्चों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। बच्चों की यह हालत देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत जिला अस्पताल ज्ञानपुर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अभी भी बच्चों का इलाज जारी है।

खाली पेट दवा दिए जाने की वजह से यह समस्या सामने आई- सीएमओ
मामले की जानकारी लगते ही सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसडीएम ज्ञानपुर और शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीएमओ की ओर से जानकारी दी गई कि खाली पेट दवा दिए जाने की वजह से यह समस्या सामने आई है। बच्चों की स्थिति कुछ देर के बाद सामान्य हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर रखने पर स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- लक्ष्मण कौन सी लड़ाई लड़ने आए थे?

उन्होंने बताया, “फाइलेरिया की दवा को खाली पेट नहीं खिलाया जाता है। दवा खाने के पहले बच्चों ने कुछ भी नहीं खाया था। इसी वजह से उल्टी और दस्त की समस्या सामने आई है। इलाज के बाद ही सभी बच्चों को उनके घर भेजा जाएगा।