
भदोही शराब लूट
भदोही. हरियाणा से बिहार की ओर जा रही स्कार्पियो से शुक्रवार की रात शराब लूट की घटना की जानकारी पर पहुची पुलिस स्कार्पियो सहित दो लोगो को हिरासत मे ले लिया। स्कार्पियो मे अवैध शराब लादा गया था। वाहन से कई प्रदेश के नम्बर प्लेट बरामद हुआ है। स्कार्पियो पर लगा नम्बर प्लेट बाइक का निकला।पकड़े गये दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
फर्जी नम्बर प्लेट लगे स्कार्पियो पर हरियाणा के दो युवक अवैध रूप से अंग्रेजी शराब भर कर बिहार की ओर ले जा रहे थे।रास्ते मे आगे पड़ रहे थाने से बचने के लिए कठौता मोड़ के पास रास्ते की जानकारी ले रहे थे इस दौरान बाइक से पहुचे लोग रास्ता बताने के नाम पर जबरन स्कार्पियो से दर्जनो पेटी शराब निकाल ले गए। पड़ाव के पास मंनबढ युवकों द्वारा शराब लूट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्कॉर्पियो समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन करने में लग गई।
स्कार्पियो मे अलग अलग प्रदेश के फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया गया है। मौजूदा समय मे लगा नम्बर प्लेट इलाहाबाद का है उस पर जो नम्बर अंकित है वह बाइक का निकला।हिरासत मे लिए गये दोनो आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है पुलिस शराब लूटने वालो की तलाश कर रही है। स्कार्पियो मे शराब की कितनी पेटी लदी थी उसमे कितना लूटा गया इसकी जानकारी पुलिस द्वारा अभी नही दिया गया।
बताते चलें कि जब से बिहार में शराब बंदी हुई है। यूपी के सीमावर्ती जिलों में बॉर्डर पर शराब की खपत बढ़ चुकी है। बिहार से लोग शराब पीने यूपी आते हैं। इतना ही नहीं दूसरे प्रदेशों से लाकर यूपी के रास्ते बिहार में शराब की तस्करी भी बढ़ गयी है। सीमावर्ती जिलों में आए दिन तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही शराब पकड़ी जाती है। तस्कर भी ट्रक के बजाय अब लग्जरी गाड़ियों से शराब की स्मगलिंग करते हैं।
By Mahesh Jaiswal
Published on:
1 Oct 2018, 8:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.