26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यटन स्थल घूमने आई जौनपुर की स्नातक छात्रा की गंगा में डूबने से हुईं मौत

सीता समाहित स्थल के गंगा घाट का मामला

2 min read
Google source verification
Student Died

Student Died

भदोही. भदोही ज़िले में प्रमुख पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में सुबह तक़रीबन 11 बजे गुरूवार को गंगा स्नान के दौरान जौनपुर ज़िले की स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रा डूब गई। वह परिजनों के साथ मां सीता का दर्शन करने आयी थी। गोताखोरों के अथक प्रयास के बावजूद देर शाम तक उसका कुछ पता नही चल सका। घटना की सूचना मिलते ही ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें- तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

मिर्जापुर से शव की खोज के लिए महाजाल मंगाया गया तथा इलाहाबाद से जल पुलिस के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। जौनपुर ज़िले के मीरगंज भटहर की निवासिनी श्रेया सिंह उर्फ बरखा (20) पुत्री पप्पू सिंह परिजनों के साथ गुरुवार को सुबह सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में दर्शन व पर्यटक स्थल घूमने आयी थी। वह सुबह करीब 11 बजे परिजनों के साथ महर्षि बाल्मीकि गंगा घाट पर स्नान कर रही थी। लेकिन जरा-सी लापरवाही उसके लिए घातक साबित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्रेया नहाते-नहाते गहरे पानी में चली गई और तैरना न जानने की वजह से डूबने लगी। उसे डूबते देख उसके जीजा बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े लेकिन वह भी डूबने लगे। लोगों की मदद से उन्हें बचा लिया गया लेकिन श्रेया गंगा की गोद में समा गई। सूचना मिलते ही मौके पर कौईरौना पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों द्वारा खोज की जाने लगी। शाम तक शव को बरामद नहीं किया जा सका था। डूबी युवती श्रेया स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी और दो बहनों व एक भाई के बीच सबसे बड़ी थी। व उसके माता - पिता पुणे में रहकर व्यवसाय करते हैं। मौके पर पहुंचे ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी रामकरन ने कहा कि चार गोताखोरों द्वारा शव को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। मिर्जापुर से महाजाल मंगाया गया है तथा इलाहाबाद से जल पुलिस के गोताखोरों को बुलाया गया है।

By- Mahesh Jaisawal