भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष मनीष कपूर सम्पर्क फ़ॉर समर्थन अभियान के तहत भदोही जिले के पत्रकार, चार्टेड एकाउंटेंट, कालीन व्यवसाई व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों से मुलाकात से मुलाकात की और उन्हे मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर छपी बुकलेट 'साफ नियत, सही विकास' भेंट की। उन्होंने इसके साथ ही सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी और उन लोगों से सरकार के कामकाज के बारे में फीडबैक लिया।