4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल साइट्स पर फर्जी विज्ञापन से ठगी के 2 आरोपी पकड़े

कैथवाड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई
2 min read
Google source verification
सोशल साइट्स पर फर्जी विज्ञापन से ठगी के 2 आरोपी पकड़े

सोशल साइट्स पर फर्जी विज्ञापन से ठगी के 2 आरोपी पकड़े

सीकरी. कैथवाड़ा थाना पुलिस ने ठगी के मामले में तत्परता दिखाते हुए एक दिन में ही ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सोशल साइट्स पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने के आरोप में सतीश सैनी पुत्र सूरज सैनी निवासी बीकरू थाना नदबई व समयदीन पुत्र रहमान मेव निवासी सांवलेर थाना पहाड़ी को गिरफ्तार किया है ।

एसएचओ ने बताया ने बताया कि यूपी के कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव तहारपुरमैदु निवासी पवन कुमार पुत्र रमेश चन्द ब्राह्मण ने एक दिसम्बर को उनके साथ ठगी करने का मामला दर्ज कराया था । रिपोर्ट में बताया था कि सोशल साइट्स पर गन बेचने का विज्ञापन देखकर उसकी ओर से दिए गए नम्बरों पर बात की तो विज्ञापनदाता ने कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के अमरूका बुलाया। जहां पहुंचने पर दो व्यक्तियों की ओर से खेतों पर ले गए और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल, समेत नगदी छीन ली और लूटपाट कर फरार हो गए। जिसपर पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने कार्रवाई में तत्परता दिखाते हुए एक टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की । शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार लोगों को गांव राँफ के पास से गिरफ्तार किया है ।

हत्या का आरोपी गिरफ्तार
भुसावर. थाना भुसावर पुलिस ने थाना पर दर्ज हत्या के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विजय सिंह मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर लाखन सिंह मीणा के निर्देशानुसार पुलिस सीओ भुसावर सीताराम बैरवा के निकटतम सुपरविजन में हत्या के दर्ज प्रकरण में वांछित मुलजिम की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया और प्रकरण में वांछित मुलजिम हरियाणा के जिला नूह अंतर्गत आने वाले थाना ताबडू के गांव भूतलाका निवासी 35 वर्षीय आबिद पुत्र इशोक जाति मेव मुसलमान को गिरफ्तार किया है।