4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deeg News: आर्मी जवान का झांसा देकर चल रहा था ठगी का खेल, 5 साइबर ठग गिरफ्तार, दो कारें जब्त

डीग जिले में साइबर ठगी के खिलाफ बृजनगर थाना पुलिस ने फर्जी आर्मीमैन बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार और दो विधि से संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध किया।
2 min read
Google source verification
Deeg news

Deeg: आरोपियों के कब्जे से जब्त वाहन (फोटो-पत्रिका)

डीग। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन काउंटडाउन के तहत बृजनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले पांच कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो विधि से संघर्षरत किशोरों को भी निरुद्ध किया। आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 2 कार और एक मोटरसाइकिल सहित तीन वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बृजनगर थाना पुलिस को जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर और तकनीकी सूचना के जरिए साइबर ठगी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। थानाधिकारी लाखन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर साईं मंदिर, नीमकी रोड के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो विधि से संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध किया गया।

सोशल मीडिया पर आर्मीमैन बनकर बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इनमें सबसे प्रमुख तरीका आर्मीमैन की फोटो और पहचान का इस्तेमाल करना था। आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को आर्मी जवान बताकर लोगों से संपर्क करते और मकान किराए पर लेने के नाम पर बातचीत शुरू करते थे। इसके बाद लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी की जाती थी।

पुराने सिक्के और सस्ते सामान का भी देते थे झांसा

आरोपी पुराने सिक्कों को महंगे दाम पर बेचने का झांसा देकर भी लोगों को निशाना बनाते थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में सामान बेचने के फर्जी विज्ञापन पोस्ट किए जाते थे। विज्ञापन देखकर जब कोई ग्राहक आरोपियों के संपर्क में आता तो बातचीत के जरिए उसका भरोसा जीतकर ठगी का खेल शुरू किया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों से मिले मोबाइल फोन और सिम कार्ड को जांच के लिए कब्जे में लिया है। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस को साइबर ठगी से जुड़े और संपर्क सामने आने की उम्मीद है। ठगी में इस्तेमाल दो कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  1. जाहुल पुत्र कमरुद्दीन, निवासी बास डभावली
  2. इस्लाम पुत्र फिरोज, निवासी भूतका
  3. युनिस पुत्र खड्डी, निवासी डभावली
  4. नासिर पुत्र आजाद, निवासी बास डभावली
  5. अरबाज पुत्र कुर्सीद, निवासी बास डभावली

इसके अलावा पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके साइबर ठगी के नेटवर्क, अन्य साथियों और ठगी की रकम से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग