8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, मातम में बदली दिवाली की खुशियां

Bharatpur Road Accident: राजस्थान में एक अज्ञात वाहन ने दो भाइयों की बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 14 Nov 2023, 12:52 PM IST

bikae_accident_rajasthan.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bharatpur Road Accident: बयाना। बयाना- कलसाड़ा रोड पर स्थित अलापुरी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने दो भाइयों की बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भरतपुर रैफर किया है।


सीएससी बयाना से मिली जानकारी के अनुसार गांव खरैरी निवासी विवेक जाटव उम्र 35 साल पुत्र मुंशीलाल जाटव अपने साथ अपने चाचा के लड़का आकाश (18) पुत्र राजेन्द्र को लेकर अपने गांव खरैरी से बयाना खरीदारी के लिए आ रहा था कि अलापुरी गांव के पास सामने से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण विवेक की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल आकाश को बयाना अस्पताल भर्ती कराया।


यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, परिजनों की चीतकार से रो पड़ा पूरा गांव


सूचना पर सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। इसने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दिवाली की खुशियां भी मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी सहित 6 लोगों की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाले शव