भरतपुर। पांच साल तक लोगों ने भ्रष्टाचार, महिला, दलित अत्याचार, किसान और युवाओं को धोखा देने वाली सरकार देखी है, लेकिन अब आपके बीच ऐसी सरकार है, जो कह रही है वह कर रही है। आगे भी हर वादा निभाएगी। भाजपा अपने संकल्प पत्र को लेकर जनता के बीच चुनाव में गई थी। वे सब वादे पूरे होंगे। यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कही। सीएम मंगलवार को ऑडिटोरियम में संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।