भरतपुर/जयपुर। भरतपुर के एक परिवार में होने वाले शादी समारोह में अचानक मौत ने दस्तक दे डाली। परिवार के चार सदस्यों की एक-एक कर मौत हो गई। दो अन्य की हालत बेहद गंभीर है। दरअसल परिवार के नौ सदस्य जिस टैंपू में बैठे थे उसे टैंपू को सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मच गया कोहराम हादसे के बाद कोहराम मच गया। परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रसत वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसा बीती रात रूपवास थाना क्षेत्र में घटित हुआ है।
गीत गाते हुए आ रही थी महिलाएं रूपवास क्षेत्र के गांव चक-सामरी निवासी रामनिवास के पुत्र की शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था। सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे अुए थे। इस बीच परिजन और रिश्तेदार टैम्पो से उत्तरप्रदेश के फतेहपुर सीकरी में भात नौतने गए थे। सोमवार रात जब परिवार के सभी सदस्य टैंपू से वापस लौट रहे थे।
तेज रफ्तार बोलेरो ने टैंपू को टक्कर मारी इसी दौरान रूपवास कस्बे के भरतपुर मार्ग पर शुक्ला पैट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टैंपू को टक्कर मार दी। टैंपू में सवार महिलाएं शादी के गीत गा रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ।
हादसे में नौ लोग घायल, अस्पताल में भर्ती टक्कर के बाद टैंपू दूर उछला और पलट गया। टैंपू में सवार चार महिलाओं समेत नौ लोग हादसे में घायल हो गए। घायलों में से सात को जिला अस्पताल भरतपुर में भर्ती कराया गया।
वहीं दो गंभीर घायल भूपाल और केदार को एसएमएस अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया गया। भूपाल और केदार की मंगलवार सवेरे मौत हो गई। वहीं भरतपुर में महिला मंजेश समेत एक अन्य व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।