8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह दो चचेरे भाइयों का अपहरण, आधी रात हरियाणा में गाड़ी में मिले नर कंकाल

जिले के मेवात इलाके में स्थित गोपालगढ़ थाने के गांव घाटमीका के दो चचेरे भाइयों का अपहरण हो गया। देर रात हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू के गांव बारवास की बणी में एक गाड़ी में दो लोगों के जले हुए कंकाल बरामद हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 16 Feb 2023, 8:40 PM IST

Kidnapping of two cousins, male skeleton found in car in bharatpur

भरतपुर/पहाड़ी। जिले के मेवात इलाके में स्थित गोपालगढ़ थाने के गांव घाटमीका के दो चचेरे भाइयों का अपहरण हो गया। देर रात हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू के गांव बारवास की बणी में एक गाड़ी में दो लोगों के जले हुए कंकाल बरामद हुए हैं। गाड़ी भी वही है, जिसे दोनों मृतक लेकर गए थे। परिजनों ने एक दिन पहले ही हरियाणा के पांच बजरंग दल कार्यकर्ता व गौरक्षकों के खिलाफ मारपीट कर अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।

घटना के बाद आईजी गौरव श्रीवास्तव ने स्पेशल टीमों का गठन कर हरियाणा में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भेजा है। अपह्रत एक जने के खिलाफ मेवात के थानों में गौतस्करी के पांच प्रकरण दर्ज हैं और वह चार हजार रुपए का इनामी भी है। इधर,आईजी गौरव श्रीवास्तव ने भी घटना की पुष्टि कर दी है। साथ ही दोनों मृतकों की पहचान परिजनों की ओर से कर लेना बताया है। हालांकि अभी एफएसएल की रिपोर्ट आना बाकी है।

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस की चपेट में आने से कार सवार 3 युवकों की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को गोपालगढ़ थाने में ईस्माइल पुत्र खालिद मेव (62) निवासी घाटमीका थाना पहाड़ी ने चचेरे भाइयों जुनेद पुत्र हारुन व नासिर पुत्र गनी का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार दोपहर पहाड़ी व गोपालगढ़ पुलिस के अलावा परिजनों के पास भिवानी पुलिस का फोन पहुंचा कि बोलेरो गाड़ी में दो शव बरामद हुए हैं, जो कि पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुके हैं। इस पर दोपहर पुलिस टीम के साथ परिजन रोहतक को रवाना हुए। जहां अस्पताल में दोनों के शव को रखे हुए थे। जिस गाड़ी में दोनों के नरकंकाल बरामद हुए हैं, वह गाड़ी भी पूरी तरह जल चुकी है।

यह भी पढ़ें : बेटी की डोली उठने से एक दिन पहले पिता हुआ दुनिया से विदा, परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल