5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को मारकर जमीन में गाढ़ा, फिर पुलिस के साथ तलाशता रहा, बस इतनी सी गलती कर बैठा

चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव बिरावई में सोमवार रात्रि को पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर से दो सौ मीटर ज्वार के खेत में गाढ़ दिया।
2 min read
Google source verification
man murder his wife in bharatpur

भरतपुर। चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव बिरावई में सोमवार रात्रि को पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर से दो सौ मीटर ज्वार के खेत में गाढ़ दिया। शव को खेत में गाढ़ने के बाद खुद आरोपी ने पुलिस को अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना दी। लेकिन जब तलाश की गई तो महिला का शव खेत में गढ़ा हुआ मिला। पुलिस ने खेत में खुदाई कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में लेकर आए। मृतका के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : जन्मदिन की पार्टी से लौट रही महिला की चाकू घोंपकर हत्या,वारदात से फैली सनसनी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिरावई निवासी पिंटू की 6 साल पहले उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव जुरावई निवासी कृष्णा से शादी हुई। बताया जा रहा है कि बीती रात को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और गुस्से में आरोपी पति पिंटू ने अपनी पत्नी कृष्ण की हत्या कर दी।

इतना ही नहीं पति ने हैवानियत के साथ पत्नी के शव को पहले रस्सी से बांधा, मुंह में तौलिया ठूंसी और उसके बाद पास ही के खेत में गड्ढा खोदकर गाढ़ दिया। इसके बाद आरोपी और उसके पिता ने खुद पुलिस चिकसाना थाना पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी।

यह भी पढ़ें : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

जब सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। शक होने पर महिला की तलाश की तो बाजरे के खेत में शव मिट्टी में दबा दिखा। पुलिस ने खुदाई कर शव को बाहर निकाला। महिला का शव रस्सी से बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

उधर, सूचना पाकर मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मृतका के भाई राकेश राणा ने आरोपी पिंटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें : रोटी का उलाहना दिया तो गला घोंटकर पत्नी की हत्या, बिलखता रह गया दूधमुंहा बच्चा