14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: मां के आखिरी वोट ने बेटे को दिलाई जीत, महज एक वोट से जीते निर्दलीय प्रत्याशी, अगले दिन मां का निधन

Bharatpur Nadbai Nagar Palika Result 2026: भरतपुर की नदबई नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 में निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश प्रसाद ने भाजपा उम्मीदवार रामशरण को महज एक वोट से हरा दिया। जगदीश को 151 और रामशरण को 150 वोट मिले। जीत के साथ जुड़ा मां के निधन का भावुक घटनाक्रम भी सामने आया।
2 min read
Google source verification
Bharatpur Nadbai Nagar Palika Result (1)

नदबई नगर पालिका चुनाव: मां की आखिरी वोट ने बेटे को दिलाई जीत (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Bharatpur Nadbai Nagar Palika Result 2026: भरतपुर। नदबई नगर पालिका चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद वार्ड नंबर 6 का चुनाव परिणाम चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां मुकाबला इतना कांटे का रहा कि जीत और हार का फैसला महज एक वोट से हुआ। वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश प्रसाद को 151 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी रामशरण को 150 वोट मिले। इस तरह निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी रामशरण को मात्र एक वोट के अंतर से हरा दिया।

वार्ड नंबर 6 के इस बेहद करीबी मुकाबले में एक तरफ जहां एक वोट ने निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश प्रसाद की जीत तय कर दी, वहीं दूसरी ओर इस जीत से जुड़ी एक भावुक कर देने वाली बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जगदीश प्रसाद की मां ने मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला था और मतदान के अगले ही दिन उनका निधन हो गया। मां की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया, लेकिन चुनाव परिणाम में बेटे की महज एक वोट से जीत ने इस पूरे घटनाक्रम को और भी भावुक बना दिया।

मां की आखिरी वोट बनी जीत का आधार

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद वार्ड के लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी कि जगदीश प्रसाद की मां ने मतदान के दिन बेटे के पक्ष में वोट डालकर उसे जीत का आशीर्वाद दिया और अगले ही दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। लोगों का कहना है कि चुनाव में जगदीश प्रसाद और भाजपा प्रत्याशी रामशरण के बीच कांटे की टक्कर रही। आखिर में जब मतगणना पूरी हुई तो दोनों प्रत्याशियों के बीच केवल एक वोट का अंतर सामने आया।

जगदीश प्रसाद को 151 वोट मिले तो रामशरण के खाते में 150 वोट आए। यानी यदि एक वोट भी इधर-उधर होता तो चुनाव परिणाम बदल सकता था। इसी वजह से लोगों के बीच जगदीश प्रसाद की मां की उस आखिरी वोट की चर्चा हो रही है, जो अब परिवार और क्षेत्र के लोगों के लिए भावनात्मक याद बन गई है।

मतदान के अगले दिन मां का निधन

बताया जा रहा है कि जगदीश प्रसाद की मां ने चुनाव में मतदान किया और उसके अगले ही दिन उनका निधन हो गया। परिवार के लिए यह समय बेहद भावुक और पीड़ादायक रहा। एक ओर मां के निधन का दुख था, तो दूसरी ओर चुनाव परिणाम में बेटे की जीत की खबर सामने आई। खास बात यह रही कि बेटे की जीत और हार का अंतर भी महज एक वोट का था।

परिणाम ने बनाया यादगार चुनाव

नगर पालिका चुनाव में कई वार्डों में प्रत्याशियों की जीत बड़े अंतर से हुई, लेकिन वार्ड नंबर 6 का परिणाम सबसे रोचक मुकाबलों में शामिल रहा। यहां 151 बनाम 150 वोट का आंकड़ा सामने आया। मतगणना के दौरान जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी, दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोमांचक बना रहा। अंत में निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश प्रसाद ने एक वोट से जीत दर्ज कर ली।

इस जीत के बाद वार्ड में यह परिणाम खास चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर निर्दलीय प्रत्याशी का भाजपा प्रत्याशी को हराना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जीत के अगले ही दिन से जुड़ी मां की मृत्यु की घटना ने इस परिणाम को भावनात्मक बना दिया है।