भरतपुर। बयाना इलाके के गांव तालिमपुर में शनिवार को एक नवविवाहिता ने पीहर में आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले नवविवाहिता ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, उसके बाद आत्महत्या की। वीडियो में दहेज की मांग और आत्महत्या को उकसाने का भी आरोप लगाया है।