22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब महिला अफसर के खिलाफ सतीश सोगरवाल ने कराई रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर नगर निगम के पार्षद व सेवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश सोगरवाल, एक ठेकेदार व मंत्री के एक रिश्तेदार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला अब थाने तक जा पहुंचा है। सतीश सोगरवाल ने इस प्रकरण को लेकर मथुरा गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
less than 1 minute read
Google source verification
अब महिला अफसर के खिलाफ सतीश सोगरवाल ने कराई रिपोर्ट

अब महिला अफसर के खिलाफ सतीश सोगरवाल ने कराई रिपोर्ट

भरतपुर. सोशल मीडिया पर नगर निगम के पार्षद व सेवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश सोगरवाल, एक ठेकेदार व मंत्री के एक रिश्तेदार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला अब थाने तक जा पहुंचा है। सतीश सोगरवाल ने इस प्रकरण को लेकर मथुरा गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार सतीश सोगरवाल पुत्र प्रेमसिंह (37) जाति जाट निवासी त्योंगा थाना उद्योगनगर हाल पार्षद नगर निगम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 16 नवंबर 2021 को तत्कालीन नगर निगम आयुक्त व तत्कालीन यूआईटी सचिव नीलिमा तक्षक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट पोस्ट किए। इसमें आशु गर्ग, वीकेंद्र उर्फ वीके से संबंधित था। इसमें तीनों के बारे में काफी आपत्तिजनक कमेंट किए गए। परिवादी व उसके परिवार की साख को धूमिल करने के मकसद से यह पोस्ट किए गए हैं। इधर, पुलिस ने 505, 506, 500 व 67 आईटी के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं यह मामला संबंधित महिला आरएएस के वर्तमान पदस्थापन वाले विभाग के अधिकारियों को भी भेजा गया है।

भाजपा भी सक्रिय, पूछा...कौन-कौन पार्षद गया था

महिला आरएएस अधिकारी के इस मामले को लेकर भाजपा का एक गुट भी सक्रिय हो गया है। जहां जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेष सिंह ने इस प्रकरण को लेकर दिन पहले ही सवाल उठाया था तो वहीं एक गुट इस मामले को लेकर साक्ष्य जुटा रहा है। जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि यह मामला व्यक्तिगत है। मुख्यमंत्री गहलोत के शिक्षकों से सवाल पूछने पर जो जबाव आया था। उसे मैंने ही सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला था। उस पर संबंधित अधिकारी भरतपुर की स्थिति को लेकर व्यक्तिगत कमेंट किए थे। बाकी कुछ भाजपा पार्षद इस प्रकरण के अलावा एक-दो अन्य मामलों में विपक्षी पार्टी के आयोजन में शामिल हुए थे। उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग