2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के एक तीर से कई निशाने! भाजपा ही नहीं इस बड़ी पार्टी पर भी भारी पड़ सकता है ‘राहुल‘ का रोड शो

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

भरतपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi आज से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी पहले दिन भरतपुर संभाग में Bharatpur और Dholpur में 3 सभा और स्वागत कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे के जरिए एक तीर से कई निशाने लगाने की कोशिश कर रही है। गांधी अपने दौरे में मुख्यमंत्री Vasundhara Raje के गृह जिले धौलपुर में तो सेंध लगाएंगे ही साथ ही बसपा जनाधार वाली सीटों में भी चुनाव प्रचार करेंगे। पिछले डेढ़ महीने में राहुल गांधी का राजस्थान में तीसरा दौरा है। इस बार राहुल गांधी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ धौलपुर में सेंध लगाने आ रहे हैं।

बसपा (BSP) का मजबूत जनाधार
राहुल गांधी उन 8 से 10 सीटों को भी कवर करेंगे, जहां बसपा का मजबूत जनाधार माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस की यह रणनीति बेहद अहम मानी जा रही है। दअसल इस बार कांग्रेस ने भाजपा पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए दौरे की शुरूआत के लिए मुख्यमंत्री के गृहजिले धौलपुर को चुना है। इसके अलावा अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी धौलपुर, भरतपुर और दौसा की 17 में से 10 सीटो पर दौरा करेंगे, जहां बसपा का बड़ा जनाधार है। जहां कांग्रेस को बसपा की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के मिनिट्स के हिसाब से 9 अक्टूबर 11:30 बजे धौलपुर के मनिया खेड़ा पहुंचने का प्रोग्राम है। यहां राहुल हेलीकाफ्टर से आएंगे। इसके लिए मनिया खेड़ा के टीकाराम पालीवाल स्कूल में हेलीपैड बनाया गया है। जहां राहुल गांधी की एक कॉर्नर सभा होगी। 12.20 बजे से राहुल गांधी मनिया से रोड शो करेंगे शुरू। 12:50 पर धौलपुर गुलाब बाग में स्वागत होगा, जबकि 2:30 बजे बाड़ी स्टेडियम में राहुल गांधी की सभा होगी और बसेड़ी शाम 4 बजे स्वागत और 5:30 बजे बयाना मोड़ बसेड़ी में राहुल सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 6:30 बजे भरतपुर में वैर नगर पालिका मैदान में राहुल सभा करेंगे।