अचानक पुलिस टीम को देख आरोपी व अन्य परिजन युवक के शव को श्मशान स्थल पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। बाद में एडिशनल एसपी रामकल्याण मीणा व सीओ पूनम भरगढ़ ने भी मौके पर पहुंच एफएसएल टीम की सहायता से मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए।