4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसों का मंगलवार…दो हादसों में चार की मौत

-बुलन्दशहर से जयपुर नारायण साकार हरी सत्संग में भाग लेने जा रही तीन महिलाओं की मौत, दूसरे हादसे में बेटा -बेटी को हलैना छोडऩे जा रहे पिता की मौत
2 min read
Google source verification
हादसों का मंगलवार...दो हादसों में चार की मौत

हादसों का मंगलवार...दो हादसों में चार की मौत

हलैना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन महिलाओं सहित चार जनों की दर्दनाक मौत हो गई। एक हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह तकरीबन 4.30 हुआ व दूसरा तकरीबन 1.30 बजे नदबई हलैना रोड़ पर हुआ। दोनों ही हादसे दिल दहला देने वाले थे। नदबई रोड पर हुए हादसे में तो मृतक की खोपड़ी के अवशेष सडक़ पर बिखरे देखे गए। दुर्घटना का एक कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों आवारा जानवर, रोशनी का अभाव एवं फोरलेन किनारे अस्थाई अतिक्रमण को माना जा रहा है।
मंगलवार सुबह तकरीबन 4.30 बजे जयपुर नेशनल हाइवे स्थित हलैना थाना के गांव झालाटाला के पास एक ढावे के सामने एक अज्ञात वाहन ने फोरलेन को क्रॉस कर रही तीन महिलाओं को कुचल डाला। ये महिलाएं उत्तरप्रदेश के बुलन्दशहर से जयपुर के पास आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भाग लेने जा रही थी। सूचना पर थाना प्रभारी नरेश पोषवाल मय जाप्ता के हादसा स्थल पहुंचे, लेकिन टोल वसूल कम्पनी व एनएचएआई की सुरक्षा टीम एवं एंबुलेंस मदद को नहीं आई।जिसको लेकर श्रद्वालु व क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। थाना प्रभारी नरेश पोषवाल ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे एक जने ने जयपुर नेशनल हाइवे के गांव झालाटाला निकट महेश ढावा के पास हादसे की सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही मय जाप्ता के हादसा स्थल पहुंचे और फोरलेन सडक़ पर तीन महिलाएं मृतक हालत मिली। जहां मृतक महिलाओं के अन्य साथी भी मिले। जिन्होने बताया कि मृतक महिलाएं एवं अन्य लोग उत्तरप्रदेश प्रान्त के बुलन्दशहर से एक बस से जयपुर भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। बस में करीब 65 सवारी सवार थी। रास्ते में जलपान एवं लघुशंका करने के लिए हलैना थाना के गांव झालाटाला के पास रूक गए। बस में सवार कुछ महिलाएं लघुशंका करने को फोरलेन क्रॉस कर रही थी। अचानक एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शेष 15 महिलाएं बाल-बाल बच गई। पोषवाल ने बताया कि मृतक महिलाएं बुलन्दशहर जिले की निवासी हैं। पुलिस ने मृतक महिलाओं के परिजनों को सूचना दी और तीनों शवों को हलैना के मुर्दाघर में रखवा दिया।