22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी, फिर पति ने खाया विषाक्त, दोनों का एक ही चिता पर दाह-संस्कार

डीग कस्बे के अऊ गेट में चौबीस घंटे में पति-पत्नी के विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

2 min read
Google source verification
पत्नी, फिर पति ने खाया विषाक्त, दोनों का एक ही चिता पर दाह-संस्कार

पत्नी, फिर पति ने खाया विषाक्त, दोनों का एक ही चिता पर दाह-संस्कार

भरतपुर. डीग कस्बे के अऊ गेट में चौबीस घंटे में पति-पत्नी के विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता ने सोमवार को विषाक्त खा लिया था, जिससे उसकी भरतपुर में इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका का मंगलवार को पोस्टमार्टम चल रहा था, इस दौरान पति मौके पर पहुंचा और वह अचानक गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे विषाक्त पदार्थ खाने से मौत होना बताया। गमगीन माहौल में पति-पत्नी का एक ही चिता पर मंगलवार को दाह-संस्कार हुआ। माता पिता को पुत्र जयवीर ने मुखाग्नि दी।


थाना प्रभारी गणपत राम चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह सुमन देवी (40) पत्नी जगदीश सिंह निवासी अऊ गेट ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसे परिजनों ने डीग के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल भरतपुर रैफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों ने महिला को भरतपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उसने सोमवार शाम दम तोड़ दिया। रात में महिला के शव को डीग अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। यहां मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। इसी दौरान मृतका का पति जगदीश सिंह पुत्र हिम्मत सिंह जाट भी अस्पताल की चारदीवारी के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला जिसे चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बाद में मृतक पति का पोस्टमार्टम कराया। मृतक महिला के शव को दोनों पक्षों की सहमति से उसके पिता सतवीर सिंह को तथा उसके पति जगदीश सिंह के शव को उसके पिता हिम्मत सिंह को सौंप दिया गया।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दंपति अपने पीछे तीन पुत्रियं नीलम, कोमल, प्रिया तथा एक पुत्र जयवीर को विलखता छोड़ गए हैं। दंपती की आत्महत्या करने के कारण फिलहाल अज्ञात बने हुए हैं। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहीं, परिजन भी घटना को लेकर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।