23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur News : आवारा सांड ने महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में भरतपुर रेफर, ग्रामीण भयभीत

Bharatpur News : बयाना में आवारा सांड का आतंक। एक आवारा सांड ने महिला पर हमला किया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। महिला को भरतपुर रेफर किया गया। भयभीत ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Apr 2025, 1:29 PM IST

Bharatpur News : बयाना में आवारा सांड का आतंक। बयाना उपखंड के महरावर गांव के नगला गढ़ी में गुरुवार को एक महिला पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। महिला राजो (38 वर्ष) पत्नी कौशल के पेट और पीठ में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बयाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे भरतपुर रेफर किया गया।

महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा

आवारा सांड के आतंक के बारे में महरावर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम सिंह गुर्जर ने बताया कि बयाना कस्बे में सांडों के हमलों से अब तक करीब 5 लोगों की मौत हो चुकी है। कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। आवारा सांड खेतों और गलियों में खुलेआम घूमते रहते हैं। आम जनता आवारा सांडों से भयभीत है। खासतौर पर महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा है।

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की है। पर प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें :आरजीएचएस पोर्टल पर बड़ी हेराफेरी, राजस्थान सरकार को 28 फीसद नुकसान, पढ़ें रिपोर्ट

यह भी पढ़ें :राजस्थान के लाखों लोगों की रुक सकती है पेंशन, सीएम कार्यालय को भेजा गया है प्रस्ताव, जानें क्यों