सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किस्तों में भुगतान का विरोध किया है। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति के साथ भुगतान से बचत किया जा सकता था, इससे बैंक से ब्याज मिलता। ऐसे में निगम एकमुश्त भुगतान करें या फिर बचत पर ब्याज दें। मांग करने वालों में सुखदेव, अनिल मनहरे, जगदीश सूर्या, रोहिणी बाई, देवकी बाई, प्रीति कटझोरी, बुधराम मेश्राम, शहनाज बेगम, पुरुषोत्तम अहीर, कुमारीबाई चंद्राकर, निर्मला बी, कचराबाई सोनी आदि शामिल है।