28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसे उतारना था मौत के घाट, नहीं आया, छह नशेडियों ने बेकसूर की ले ली पीट-पीटकर जान

आदित्यनगर के कुशाभाऊ ठाकरे भवन में मामूली विवाद में नितीश शर्मा की हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दो अपचारी हैं।

2 min read
Google source verification
Durg crime

आदित्य नगर हत्या कांड: दूसरे को मारने बैठे थे घात लगाए, उलझ गया नितीश, 6 आरोपियों में 2 अपचारी बालक

दुर्ग. आदित्यनगर के कुशाभाऊ ठाकरे भवन में मामूली विवाद में नितीश शर्मा की हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दो अपचारी हैं। चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से इनको न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि कार पार्किंग का विवाद तो बहाना था, दरअसल नितीश लड़कियों को कमरे पर लाता था। इससे मोहल्ले के लोग परेशान थे। जब उसे समझाया तो वह उलझ गया। पहले से नशे की हालत में इकट्ठे बैठे आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

दीपक को मारने की साजिश कर रहे थे

पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी मीडिया को दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का इरादा एक अन्य युवक दीपक ठाकुर की हत्या का था। सिकोलाभाठा निवासी दीपक से रंजिश थी, इसलिए उसे सबक सिखाना चाहते थे। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात जब सभी दीपक को मारने की साजिश कर रहे थे, तब नितीश और उसका दोस्त शिवा कार से वहां पहुंचे। पार्किंग में दोनों आपस में बात कर रहे थे, तभी आरोपियों में से एक शुभम जो उनसे पहले से बैर रखता था। उसने कहा कि गाली-गलौच नहीं करें यहां महिलाएं भी रहती हैं। शुभम को अकेला देख नितीश उससे भिड़ गया। शुभम ने आवाज देकर अपने साथियों को बुला लिया।

गुप्ती से किया था वार, लाठी, रॉड भी की जब्त
पुलिस ने शुभम से गुप्ती जब्त की है, विकास से बेसबॉल बैट और अन्य आरोपियों से रॉड व लाठी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय आरोपी व मृतक दोनों नशे में थे। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे।

Read more: आधी रात आधा दर्जन युवकों ने खेला खूनी खेल, आस-पास के लोग सोते रहे, एक की मौत, एक गंभीर, पुलिस के हाथ खाली

ऐसे मिला पुलिस को क्लू
मोहन नगर पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि शुभम देर रात घटना स्थल पर मौजूद था। उसके साथ अन्य साथी भी थे। सूचना मिलते ही उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में वह अपने अन्य साथियों का नाम बताया। सभी को हिरासत में लेने के बाद सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

ये है आरोपी
शुभम शर्मा(19) आदित्य नगर
सन्नी सरदार (18) हरि नगर
आदित्य सामेल उर्फ मोनू (20) जयंती नगर
विकास सिंह उर्फविक्की (18) अम्बेडकर आवास
अजय खरे (18) जवाहर नगर फरार

चार आरोपियों को सेंट्रल जेल में दाखिल कराया

टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि आरोपियों में दो नाबालिग हैं। नाबालिग को किशोर न्यायालय भेजा गया है। वहीं अन्य आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया। शनिवार को न्यायायिक रिमांड में चार आरोपियों को सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया।