
पंडवानी गायिका डॉ. तीजन के स्वास्थ्य में सुधार, दिल्ली में हुई थी तबीयत खराब, स्थिति खतरे से बाहर
भिलाई. छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजनबाई के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की मानें तो उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्हें बतौर सावधानी 24 घंटे आईसीयू (आब्जर्वेशन) में रखा गया है। शनिवार की शाम सिविक सेंटर भिलाई में होने वाले एंथम प्रोग्राम में उनकी प्रस्तुति थी जिसे रद्द कर दिया गया।
दिल्ली में हुई थी तबीयत खराब
डॉ तीजन बाई के पर्सनल सेकेट्री पीआर सार्वा ने बताया कि 6 जून को वे दिल्ली गई थी जहां जापान के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ उनके कार्यक्रम को लेकर मीटिंग थी। मीटिंग के बाद जब वे होटल पहुंची तो शाम करीब छह बजे उन्हें पीठ और छाती में दर्द महसूस हुआ। तब डॉ तीजन ने उन्हें बुलाया और पीए ने दवाई दी। 6 जून की सुबह वे फ्लाइट से वापस आए और एयरपोर्ट से सीधे भिलाई सेक्टर स्थित डॉक्टर रश्मि वर्मा से चेकअप कराया। उन्होंने उन्हें एक नस के ब्लॉकेज होने की बात कही और अस्पताल में एडिमट होने कहा। तब डॉ तीजन ने उन्हें घर जाकर वापस आने की बात कही। घरवालों से बातचीत करने के बाद सेक्टर 9 में ही चेकअप कराने की इच्छा जाहिर की।
आज का था अपाइंटमेंट
डॉ तीजन बाई को बीएसपी अस्पताल सेक्टर -09 में 9 जून यानी शनिवार का अपाइंटमेंट मिला था। वे दोपहर साढ़े 12 बजे अस्पताल पहुंची तो डॉ अशोक कुमार ने उनका ट्रीटमेंट करने 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रख लिया। शाम साढ़े 5 बजे काउंसिलिंग के बाद उनके परिवार के सदस्यों ने डॉ तीजन से मुलाकात भी की है। उनके परिवार के मुताबिक वे सिंतबर में फूकू और ओका अवार्ड लेने जापान जाने वाली हैं। इस लिहाज से वे चाहती हैं कि वहां जाने से पहले वे पूरी तरह स्वस्थ होकर जाएं।
आज गाने वाले थी पंडवानी
डॉ तीजन शनिवार की शाम सिविक सेंटर ओपन थिएटर में भिलाई एंथम की रिलीज की लॉचिंग में पंडवानी गाने वाली थी। बता दें कि इस भिलाई एंथम की शुरुआत ही तीजन की आवाज से हुई है।
तीजन को एक दिन बाद मिला में अपॅाइंटमेंट
बता दें कि पूर्व बीएसपी कर्मी डॉ. तीजन बाई को भी सेक्टर-09 अस्पताल में एक दिन बाद मिला था अपाइंटमेंट। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्होंने निजी चिकित्सक डॉ रश्मि सिंह को दिखाया गया था। जहां पर उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-09 अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। बताते हैं कि उन्हें सेक्टर-09 के डॉक्टर ने सात और आठ जून के बदले आज शनिवार नौ जून को अस्पताल आने कहा था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पता चला कि उन्हें माइनर अटैक आया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उपचार में तत्परता दिखाई।
Updated on:
09 Jun 2018 07:05 pm
Published on:
09 Jun 2018 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
