1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Open School: ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक है आखिरी मौका

CG Open School: ओपन स्कूल में 10वीं की परीक्षा में बैठने के लिए किसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। छात्र-छात्राओं की उम्र 14 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 7 Dec 2024, 12:51 PM IST

.CG News: ओपन स्कूल के लिए आवेदन आमंत्रित, इस तारीख तक करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Photo Patrika)

CG Open School: शिक्षा की मुख्य धारा से विमुख छात्र-छात्राओं को मुय धारा से जोड़ने के लिए शुरू किए गए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने अब 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकंडरी) की मुय,अवसर परीक्षाएं वर्ष में तीन बार हो रही है। इसी क्रम पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी। तीन अवसर पर सामान्य क्रेडिट, आरटीडी और अवसर के परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं। मार्च-अप्रैल 2025 में होने वाली पहली परीक्षा के लिए इसके लिए 2 दिसंबर से आवेदन मंगाए गए है।

यह भी पढ़ें: CG Open School Exam: ओपन स्कूल की पहली परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 15 जनवरी तक मौका

सामान्य शुल्क के साथ 15 जनवरी तक आवेदन करने का मौका है। वहीं, 1 से 5 जुलाई तक विलंब शुल्क 500 रुपए अतिरिक्त देकर आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन ऑनलाइन पद्धति और अध्ययन केंद्रों के माध्यम से भरे जाएंगे। इस वर्ष सभी श्रेणी के शुल्क में ओपन स्कूल ने 25 फीसदी वृद्धि की है।

शैक्षणिक योग्यता नहीं, 14 वर्ष उम्र अनिवार्य

ओपन स्कूल में 10वीं की परीक्षा में बैठने के लिए किसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। छात्र-छात्राओं की उम्र 14 वर्ष पूरी होनी चाहिए। क्रेडिट योजना में दूसरे बोर्ड में फेल 10 वीं और 12 वीं के छात्रों को दो उत्तीर्ण विषय के अंकों का क्रेडिट का लाभ दिया जाता है।

आरटीडी के तहत छात्र 10 वीं की परीक्षा होने के एक साल बाद छात्र 12 वीं की परीक्षा में बैठ सकता है। लगातार परीक्षा देने के इच्छुक छात्रों को 10 वीं पास होने के बाद अगले साल 4 विषयों में बैठने का मौका मिलेगा। फिर एक विषय की 12वीं की परीक्षा एक साल बाद देने का मौका रहेगा। श्रेणी सुधार के लिए भी मौका मिलता है।

ओपन स्कूल के लिए फार्म भरने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर्स को पंजीयन शुल्क में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, दिव्यांग परीक्षार्थियों को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी।