4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निगम कमिश्नर वाहन शाखा पहुंचे तो वहां 52 परी की महफिल सजी हुई थी

भिलाई निगम वाहन शाखा में जुआ खेल रहे कर्मचारियों को निगम आयुक्त केएल चौहान ने रंगेहाथ पकड़ लिया। यहां 12 कर्मचारी तीन फड़ बनाकर जुआ खेल रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 25 Jul 2018, 11:36 PM IST

Bhilai corporation

भिलाई निगम कार्यालय में जुआ खेलते यूनियन नेता सहित 12 कर्मचारी गिरफ्तार

भिलाई. भिलाई नगर निगम की वाहन शाखा में जुआ खेल रहे कर्मचारियों को निगम आयुक्त केएल चौहान ने रंगे हाथ पकड़ लिया। यहां 12 कर्मचारी तीन फड़ बनाकर जुआ खेल रहे थे। इनमें यूनियन नेता भी था। निगमायुक्त की सूचना पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों को उनके हवाले कर दिया गया। इनके खिलाफ धारा १३ जुआ एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की। फिर जमानत पर छोड़ दिया।

निगमायुक्त वहां पहुंचे तो जुआ खेलते मिले

यह घटना बुधवार दोपहर 3.45 बजे की है। निगम की वाहन शाखा में जुआ खेलने की सूचना मिली। निगमायुक्त वहां पहुंचे तो छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महा संघ (भारतीय मजदूर संघ) के जिला अध्यक्ष (वाहन चालक) वकील अहमद समेत जोन 5 चालक मोहन राव, राम किशुन, मान सिंह, खेम लाल, मनीष बंजारे, लक्ष्मण साहू, जोन 1 चालक हेमपाल, जोन 5 सहायक मेकैनिक प्रभुनाथ सिंह, हेमंत वर्मा, वेल्डर शंभूदास और जोन 3 फिल्ड वर्कर चंदूलाल बंजारे जुआ खेलते मिले। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 हजार 865 रुपए और 52 ताश पत्ती चार सेट जब्त किए।

कमिश्रर की सूचना पर २ घंटे बाद पहुंची पुलिस
कमिश्रर ने सुपेला थाना टीआई धर्मानंद शुक्ल को इस घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस दो घंटे के बाद पहुंची। तब तक कमिश्रर कमरे के बाहर निगरानी करते रहे। कमरे के अंदर निगम के अधिकारियों ने जुआरी कर्मचारियों की नोटशीट तैयार की। इधर निगम में जुआ खेलने की खबर हवा में फैल गई। लोग वहां कर्मचारियों की करतूत देखने इकट्ठे हो गए।

कमिश्रर ने आपने दुश्मनी निकाला
पुलिस की टीम ने कर्मचारियों की तलाशी ली। यूनियन नेता वकील अहमद के जेव से ८६० रुपए मिले। फिर उन्हें गाड़ी में बैठने के लिए बोला, लेकिन वे सीधे निगमायुक्त के पास पहुंचे। जहां एमआइसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू मौजूद थे। अहमद ने आरोप लगाया कि आयुक्त अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहे हैं। हड़ताल में बैठने पर एेसा किया गया। बुरी तरह बिफरे अहमद ने यह तक कह दिया कि कपड़े भी उतरवा कर निगम में घुमवा दो, तब आपको संतुष्टि मिल जाएगी।

सालों से चल रहा था जुआ
निगम के कर्मचारियों ने बताया कि जुआ खेलने की शिकायत वर्षों से आ रही थी। वाहन शाखा में बाकायदा लकड़ी का चबूतरा बनाया गया है। पूरे कमरे में पीक कर गंदगी फैला रखी है। चौहान पहले कमिश्रर हैं, जिन्होंने कार्रवाई की है। बता दें वाहन शाखा निगम परिसर के एकांत में है इसलिए कर्मचारी समाजिक कुरीतियों को बढ़ा देने में सफल रहे है।

जुए की रकम फाइलों में थी
जुआरी कर्मचारियों ने पर्स और पैसा फाइलों में छुपा दिया था। पुलिस ने तलाशी ली तो ३ हजार रुपए बरामद हुए। इसके अलावा कई रजिस्टर व ताश पत्ती पुलिस ने जब्त किए। कर्मचारियों की फोटो खींची जा रही थी तब यह अपना मुंह छुपाए रहे।

लम्बे समय से मिल रही थी शिकायत
निगम आयुक्त केएल चौहान ने कहा कि वाहन शाखा में जुआ खेलने की लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। सूचना पर अचानक पहुंचा तो यूनियन नेता समेत १२ लोग जुआ खेल रहे थे। तास पत्ती से हार जीत का दाव लगाते मिले। कमरे को बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है।