26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर को स्वच्छता रैकिंग में नंबर-१ बनाने, लोगों से करवा रहे स्वच्छता एप डाउनलोड

नगर पालिक निगम की टीम ने शहर को स्वच्छता रैकिंग में नंबर-१ बनाने के लिए गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 14 Dec 2017, 4:16 PM IST

patrika

भिलाई. नगर पालिक निगम की टीम ने शहर को स्वच्छता रैकिंग में नंबर-१ बनाने के लिए गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। आयुक्त केएल चौहान कर्मचारियों के साथ विभिन्न बैंकों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं बैंकों के कर्मचारियों को स्वच्छता एप को डाउनलोड करने के तरीके और उपयोगिता बताया।

स्वच्छता रैकिंग में नंबर १ बनाने का आग्रह
कचरे का ढेर, मृत जानवर और घर में कचरा लेने के लिए रिक्शा नहीं पहुंचने पर एप में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अपना सुझाव देकर स्वच्छता रैकिंग में नंबर-१ बनाने की आग्रह किया।

17 कर्मचारियों ने किया एप डाउनलोड
भारतीय जीवन बीमा कार्यालय 8 5, बैंक ऑफ बड़ौदा 32, यूनियन बैंक 30, सेन्ट्रल बैंक 45, पंजाब नेशनल बैंक 40, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 56 , बैंक ऑफ इंडिया के १७ कर्मचारियों ने एप डाउनलोड किया। नीला डस्टबीन ये काम आएगा

सूखा कचरा डंप करेगा
नीले रंग का डस्टबीन केवल सूखा कचरा एकत्र करने का काम आएगा। इसमें रद्दी कागज, गत्ता, लोहा, कांच का टुकड़ा, कपड़ा, प्लास्टिक, धातुओं के टुकड़े, कार्ड बोर्ड, रबड़, पालीथिन, चमड़े के सामान एकत्र किया जाना है। सुबह स्वच्छता मित्र को देना है। स्वच्छता मित्र प्राथमिक सेंटर में सूखा कचरे को डंप करेगा। स्व सहायता समूह की महिलाएं एकत्रित कचरे की छंटाई करेगी। फिर सूखा कचरे को रिसाई कल किया जाएगा।

हरे रंग के डस्टबीन में सिर्फ गीला कचरा
हरे रंग के डस्टबीन में गीला कचरे को एकत्र के लिए है। इसमें एकत्रित गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जाएगी। हरे रंग के डस्टबीन का इस्तेमाल, फलों व सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, अंडे के छिलके, मटन चिकन के अपशिष्ठ और पेड़ पौधों की पत्तियों को रखा जा सकता है।

18 को नहीं होगा मांस विक्रय
गुरुघासीदास की जयंती के अवसर पर १८ दिसंबर को शहर की सभी मांस व मदिरा दुकानें और पशुवध गृह बंद रहेंगे। नगर निगम प्रशासन ने पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश पर यह निर्देश जारी किया है।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग