
भिलाई. बीएसपी में टाउनशिप के आवासों की हालत खस्ता है। यह बात किसी से छुपी नहीं है। इसकी वजह से कई बार कर्मचारी व उनके परिवार का जान खतरे में पड़ जाती है। रविवार को फिर एक बार ऐसा ही हादसा सेक्टर-1 में सामने आया है। जिसमें सड़क-10 के क्वाटर नंबर-9 सी में रहने वाले प्लेट मिल में कार्यरत ऑपरेटर गोविंद राजन के ऊपर छत का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने की इस घटना में संयंत्र कर्मी को गंभीर चोट लगी है, उसके कमर में 4 टांके लगे।
सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी कोक ओवन विभाग के एक संयंत्र कर्मी नेत्रपाल के ऊपर इसी प्रकार छज्जा गिरा था और उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
संयंत्र कर्मियों के आवास में लगातार हो रहे इस प्रकार की घटनाओं पर यूनियन ने आक्रोश जताते हुए कहा है कि संयंत्र कर्मियों की जान खतरे में होगी तो वे रिलेक्स होकर उत्पादन का काम किस प्रकार से कर पाएंगे।
हॉस्पिटल पहुंचे श्रमिक नेता
घटना की जानकारी मिलते ही सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा , उपाध्यक्ष वेणुगोपाल, सीटू सुरक्षा समिति सदस्य जेके वर्मा, अली अकबर व कुंज बिहारी मिश्रा हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचकर कर्मी की स्थिति की जानकारी ली और उनको आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयास किया।
कम बजट के नाम पर मूलभूत सुविधाओं से वंचित करना गलत
इस मामले में उपाध्यक्ष वेणुगोपाल ने कहा कि भिलाई के नगरवासियों व सीटू के प्रयासों के बाद भी कम बजट की बात कहकर मूलभूत सुविधाओं से वंचित करना कतई उचित नहीं है। भिलाई इस्पात संयंत्र जो की सेल की एक ध्वजवाहक इकाई है। इस इकाई के कार्मिकों को न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों को न केवल हतोत्साहित करता है बल्कि कर्मियों के मनोबल पर भी विपरीत प्रभाव डालता है।
बारिश से पहले आवासीय सीपेज की समस्या हल करना अनिवार्य
सीटू सुरक्षा समिति सदस्य जेके वर्मा ने बताया कि बारिशसे पहले आवासीय सीपेज की समस्या को हल करने के लिए, प्रमुखता के स्तर पर कार्य करने के लिए, भिलाई इस्पात संयंत्र नगर प्रशासन व उच्च प्रबंधन को पत्र प्रेषित कर, सीटू इन सभी विषयों पर चर्चा कर यथासंभव समस्याओं के निपटारे का प्रयास किया जाएगा व जरूरत पडऩे पर भिलाई इस्पात संयंत्र के मेहनतकश साथियों के मूलभूत सुविधा के लिएजन आंदोलन करने के लिएबाध्य होगा।
Published on:
06 May 2018 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
