23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता को छोटे भाई ने मारी गोली, एक गोली पैर, दूसरी हाथ में लगी, हालत खतरे से बाहर

भाजपा नेता व नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन विनोद पांडेय को उनके ही छोटे भाई शैलेंद्र पांडेय ने गोली मारकर घायल कर दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 24 Jun 2018, 11:59 PM IST

Bhilai crime

भाजपा नेता को छोटे भाई ने मारी गोली, एक गोली पैर, दूसरी हाथ में लगी, हालत खतरे से बाहर

भिलाई. भाजपा नेता व नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन विनोद पांडेय को उनके ही छोटे भाई शैलेंद्र पांडेय ने गोली मारकर घायल कर दिया। शैलेंद्र ने देशी पिस्टल से दो बार फायर किया। एक गोली विनोद के हाथ और दूसरी पैर में लगी। इसके बाद शैलेंद्र खुद पड़ोसी की मदद से विनोद को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 लेकर गया। वहां से तत्काल रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल विनोद की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बाद में शैलेंद्र खुद सेक्टर-6 कोतवाली पहुंचकर आत्मसर्मण कर दिया।

घटना के समय दोनों भाई एक साथ सोफे पर बैठकर टेलीविजन देख रहे थे
घटना रविवार को दोपहर बाद ३.३० बजे सेक्टर ५, सड़क १४, क्वार्टर २ सी की है। भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि घायल विनोद पांडेय तीन भाई हैं। बड़ा भाई सेक्टर-२ में रहता है। विनोद और शैलेन्द्र सेक्टर-5 में साथ में रहते हंै। घटना के समय दोनों भाई एक साथ सोफे पर बैठकर टेलीविजन देख रहे थे। शैलेन्द्र का ट्रांसपोर्ट और बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का कारोबार है। उसने कुछ दिनों से व्यापार में घाटा होने की बात कही। यह भी बताया कि व्यापार में 60 लाख रुपए फंस गया है। देनदारी होने के कारण उस पर काफी कर्ज भी है। बड़ी मुश्किल से गाडिय़ों को बेचकर एक निजी फाइनेंस कंपनी का 23 लाख रुपए कर्ज चुका पाया है। बाकी कर्ज चुकाने शैलेंद्र ने पिता की संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी की मांग की। बंटवारे की यह बात विनोद को नागवार गुजरा। बात बढ़ती गई और विनोद ने गुस्से में शैलेंद्र को एक थप्पड़ जड़ दिया।

कमरे से निकाला देशी पिस्टल और दाग दी गोली
विनोद के तमाचा जड़ते ही शैलेन्द्र एकदम तैश में आ गया। सीधे अपने कमरे में गया और पांच राउंड वाले एक देशी पिस्टल लेकर आया। जैसे ही गोली चलाने लगा, विनोद ने उसका हाथ पकड़ लिया। कलाई के पास पकडऩे से पिस्टल का हिस्सा नीचे मुड़ गया। शैलेंद्र ने उसी हालत में ट्रिगर दबा दिया। गोली विनोद के हाथ को छूती हुई पैर के पंजे में जा धंसी। वह जख्मी हो गया। इधर गोली चलने की आवाज से पूरी स्ट्रीट में हड़कंप मच गया। पड़ोसी दहशत में आ गए। कुछ आसपास के लोग फौरन पंहुचे और घायल विनोद को सेक्टर-9 हॉस्पिटल ले जाने लगे। आरोपी शैलेंद्र को अपनी गलती का एहसास हुआ। वह भी साथ में हॉस्पिटल गया।

बिना लाइसेंस के पिस्टल रखा था घर में
पुलिस ने बताया कि पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। वहीं एक मैग्जीन भी बरामद कर लिया है। दूसरी मैग्जीन की खोजबीन चल रही है। पुलिस की एक टीम विनोद से पूछताछ करने रायपुर हॉस्पिटल गई है। आरोपी ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि पिस्टल लाइसेंसी नहीं है। पीडि़त के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी शैलेन्द्र के खिलाफ धारा ३०७ और आम्र्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज करेगी।

मां ने बताया घटना से पहले दोनों भाई साथ में खाना खाया
विनोद की मां ने बताया कि घटना से पहले दोनों भाई साथ में बैठकर खाना खाया। इसके बाद सोफा पर बैठकर टीवी देख रहे थे। अचानक दोनों तेज आवाज में बातचीत करने लगे। शैलेन्द्र छोटी-छोटी बातों को लेकर तैश में आ जाता है। आज भी वही हुआ। वह अपना आपा खो बैठा और यह घटना हो गई।

देशी पिस्टल बरामद

एएसपी शहर विजय पांडेय ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर पूर्व एल्डरमैन व उसके छोटे भाई में विवाद हो गया। तैश में आकर शैलेन्द्र ने गोली मार दी। आरोपी शैलेन्द्र आत्म समर्पण कर दिया है। उसके कब्जे से देशी पिस्टल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा ३०७ और आम्र्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया जाएगा।