26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : भिलाई के भाजपा नेता को भाई ने ही घर में मारी गोली, पढि़ए पूरी खबर

सेक्टर-पांच के सड़क 14 में नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन एवं भाजपा नेता विनोद पांडेय पर गोली चलाई गई है।

2 min read
Google source verification
Bhilai crime

Breaking : भिलाई के भाजपा नेता को भाई ने घर में ही मारी गोली, पढि़ए पूरी खबर

भिलाई@Patrika. मिनी इडिय़ा कहे जाने वाले शहर के शांत एरिया बीएसपी टाउनशिप में रविवार को गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। सेक्टर-05 में गोली चलने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। हर कोई घटना को जानने एक-दूसरे के फोन लगाते रहे। कुछ लोग मीडिया दफ्तरों और संबंधित पुलिस थाने में भी फोन लगाते रहे। पर सभी ने गोली चलने की बातें बताई किंतु किसने और क्यों चलाई इस बात की पुष्टि नहीं की थी। सिर्फगोली चलने की खबर चलती रही। बाद में किसी ने भाजपा नेता के ऊपर गोली चलने की सूचना दीं तो लोग सन्न रह गए। सभी जाने की कोशिश करते कि भाजपा नेता कौन है?@Patrika

पारिवारिक विवाद के चलते गोली चालन की घटना

शाम को इस बात की पुष्टि हुई कि सेक्टर-पांच के सड़क 14 में नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन एवं भाजपा नेता विनोद पांडेय पर गोली चलाई गई है। गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका छोटा भाई शैलेंद्र पांडेय ही है। बताते हैं कि पारिवारिक विवाद के चलते सेक्टर पांच घर पर ही गोली चालन की घटना हुई है। एल्डरमैन विनोद पाण्डेय की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

घायल भाजपा नेता रामकृष्ण केयर रायपुर रेफर
@Patrikaबीएसपी सेक्टर-09 हास्पिटल में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर रवाना किया गया है। भिलाई नगर पुलिस ने धारा 307, 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने बताया कि विनोद पाण्डेय को पैर व हाथ में गोली लगी है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। विनोद पाण्डेय राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के समर्थक बताए जाते है।@Patrika

आरोपी शैलेन्द्र पाण्डेय रेत का ठेकेदार
@Patrikaपुलिस के अनुसार आरोपी शैलेन्द्र पाण्डेय रेत का ठेकेदार है। गोली चलने की घटना दोपहर तीन से चार बजे के बीच की बताई गई है। फिलहाल पारिवारिक विवाद का कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन ऐसी चर्चा है कि भाइयों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद यह घटना घटित हुई है।

आरोपी ही ले गया अस्पताल
@Patrikaबताया जाता है कि आरोपी शैलेंद्र पांडेय ने ही गोली मारने के बाद घायल भाई विनोद को पड़ोसियों की मदद से सेक्टर-09 अस्पताल ले गया। अस्पताल में भर्ती कराने एवं स्थिति खतरे से बाहर बताने पर उसने कोतवाली थाना सेक्टर-06 में आत्मसमर्पण कर दिया।@Patrika