12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी के इस विधायक का पार्टी के पार्षद और कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार किया बहिष्कार

अहिवारा विधान सभा क्षेत्र के विधायक सांवला राम डाहरे के कार्यक्रम का उनकी ही पार्टी के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने बहिष्कार कर दिया।

2 min read
Google source verification
CG Politics

बीजेपी के इस विधायक का पार्टी के पार्षद और कार्यकर्ताओं ने दूसरे बार किया बहिष्कार

भिलाई. अहिवारा विधान सभा क्षेत्र के विधायक सांवला राम डाहरे के कार्यक्रम का उनकी ही पार्टी के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने बहिष्कार कर दिया। डाहरे जामुल नगर पालिका क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा सात करोड़ रुपए की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और प्रस्तावित कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। विधायक की सहमति से ही कार्यक्रम तय हुआ था। अध्यक्षता नगर पालिका की अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर ने की।

इसके पहले भी लोक सुराज के दौरान बहिष्कार

विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लेकिन, पालिका के 20 में से 11 पाार्षद भाजपा के होने के बाद भी मात्र दो लोग ही पहुंचे। बाकी ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। जबकि विपक्ष के लगभग सभी पार्षद कार्यक्रम में शामिल थे। अपने पार्षदों के इस अघोषित बहिष्कार को डाहरे ने नोटिस में लिया और नाराजगी भी जताई। इसके पहले भी लोक सुराज के दौरान उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तालाब गहरीकरण के विरोध में बहिष्कार कर दिया था।

एक-दूसरे को फोन कर कार्यक्रम में जाने से रोका
भाजपा पार्षदों ने एक-दूसरे को फोन कर कार्यक्रम में जाने से रोका। इस बात की पुष्टि स्वयं भाजपा के मंडल अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि एल्डरमैन अश्वनी यादव, वार्ड-एक के पार्षद अश्वनी देवांगन, वार्ड १६ राजेश वर्मा, वार्ड चार कामिन साहू और वार्ड १५ की पार्षद यशोधरा देवांगन को पार्षदों ने फोन किया था। फोन करने वाले ने उन्हें कार्यक्रम स्थगित हो जाने की बात कही थी। वास्तविकता का पता लगाने पर पार्षदों ने ठाकुर को फोन किया तब इसका खुलासा हुआ।

इसलिए नाराज हैं पार्षद
बताया गया कि कुछ महीने पहले पांच करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम था तब नपाध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर ने विधायक सांवला राम डाहरे की जगह अचानक सांसद ताम्रध्वज साहू को मुख्य अतिथि बना दिया। इससे डाहरे नाराज हो गए और अपने सभी पार्षदों को कार्यक्रम में जाने से रोक दिया था। इस बार अपने मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सरोजनी चंद्राकर को अध्यक्ष बना दिया। इससे भाजपा पार्षद नाराज हो गए।

सभी पार्षद आए थे

विधायक सांवलाराम डाहरे ने बताया कि यह मेरा नहीं, शासकीय कार्यक्रम था। सभी पार्षद शामिल हुए थे।

नहीं पहुंचे थे पार्षद
ईश्वर दुबे, मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है। परिवार में छोटी-मोटी बातें होती रहती है। कुछ पार्षद विधायक के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। यह कोई बड़ा मामला नहीं है।