28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश विसर्जन के दौरान खूनी संघर्ष, पैर में चाय गिरने पर निकाला चाकू, फिर…. ऐसे ले ली युवक की जान

Chhattisgarh Crime News : गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शिवनाथ नदी के तट पर भारी पुलिस बल तैनाती की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 2 Oct 2023, 5:21 PM IST

rahul_sahu.jpg

,,

भिलाई. गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शिवनाथ नदी के तट पर भारी पुलिस बल तैनाती की गई है। बावजूद नदी तट पर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर चाकू चलाया और मौके से फरार हो गए। इस संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने चक्काजाम करने की चेतावनी दी। पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : 67 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल! अनुज शर्मा को इस विधानसभा सीट से मिल सकती है टिकट, देखें संभावित प्रत्याशी

घटना रात 1.30 बजे की, कई समितियां पहुंची थी नदीपुलगांव थाना टीआई ने बताया कि घटना शनिवार और रविावर की दरम्यानी रात करीब 1.30 बजे की है। मोहन नगर ग्रीन चौक के पास मोहल्ले के लोग गणेश विसर्जन करने शिवनाथ नदी गए थे। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए भिलाई और दुर्ग से अन्य समिति के लोग प्रतिमाएं लेकर गए थे। इनमें ग्रीन चौक दुर्ग और केम्प -1 भिलाई की गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल थे। शिवनाथ नदी तट पर बारी-बारी से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा था।चाय पीने गए वहीं विवाद हो गया

यह भी पढ़ें : PM Modi In Jagdalpur : पीएम मोदी की रैली को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, मुख्य सचिव और पुलिस चीफ पहुंचे बस्तर ....

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से की आरोपियों की पहचान

पुलगांव टीआई ने बताया कि आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम गठित की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। कैम्प-1 मिलन चौक निवासी आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी विवेक चौधरी उर्फ कट्टा (18 वर्ष), समीर खान (18 वर्ष), सूरज सोनकर उर्फ बड्डे (26 वर्ष), एस करन और चार नाबालिकों को गिरफ्तार किया गया है।


यह भी पढ़ें : PM Modi In Jagdalpur : पीएम मोदी की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे ये कमांडो, आसमान से भी रखी जाएगी पैनी नजर


इसी बीच ग्रीन चौक गणेशोत्सव समिति के सदस्य चाय पीने चले गए। इसमें एक सदस्य राहुल साहू (21 वर्ष) अपने दोस्त आयुष वर्मा (20 वर्ष), राधे साहू (19 वर्ष) और धम्मदीप वासनिक (20 वर्ष) के साथ चाय पीने ठेला पर चला गया। जहां चायठेले वाले ने चाय दिया और राहुल कप उठा रहा था। उसी समय गरम चाय छलक गई। पास में ही खड़े केम्प-1 भिलाई से प्रतिमा विसर्जन करने गए एक युवक के पैर में गिर गई। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। विवाद झगड़े में बदल गया। कैंप के युवकों ने राहुल साहू से लड़ाई शुरू कर दी।

मिलन चौक में निकाला जुलूस

एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि हत्या में शामिल आठ आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के कृत्य को देखते हुए उन्हें उनके मोहल्ले में ले जाया गया। जहां मिलन चौक से उन्हें घुमाया गया। इसके बाद घटना स्थल पर ले जाया गया। घटना स्थल पर क्राइम ऑफ सीन कराया गया।