9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : ऐसा क्या हुआ कि देर रात एक बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करनी पड़ी

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर हाय तौबा मचाने वालों की केंद्र सरकार ने सुन ली है।देर रात एक बजे पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 31 May 2018, 11:14 AM IST

Bhilai news

Breaking : पेट्रोल डीजल के दाम में कमी : कुछ पैसों की कीमत तुम क्या जानो

भिलाई.पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर हाय तौबा मचाने वालों की केंद्र सरकार ने सुन ली है। सरकार ने देर रात एक बजे पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए है। अब कितना कम किए हैं इस पर न जाइए। कीमत तो कम किए है न। ट्विनसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम में चार पैसे कम किए है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रात एक बजे किया बदलाव। रोज रात 8 बजे अपडेट होती है रेट लिस्ट। रात 8 बजे 3 पैसे कीमत घटाई, फिर रात एक बजे 4 पैसे और कम किए। अब इससे किसको राहत मिलेगी या कोई फर्क नहीं पड़ेगा उपभोक्ता ही जानें।

लगातार 16 दिनों तक बढ़ोत्तरी और कटौती सिर्फ एक दिन
बता दें कि पेट्रोल डीजल के दामों में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से लगातार १६ दिनों से बढ़ोत्तरी की जा रही थी। इसी के चलते दाम एकदम से बढ़ गए थे। लोगों ने मूल्य वृद्धि का विरोध शुरू कर दिया था। लोगों के विरोध को देखते हुए दाम कम करना पड़ा। जिस हिसाब से दाम रोज बढ़ रहे थे उसी हिसाब से दाम कम होने भी चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कीमत में कमी सिर्फ एक दिन ही हुई है।

Read more: कितनी सच्चाई है इस वायरल पोस्ट में, आप भी जानिए...

राज्य सरकार ने नहीं टैक्स कम
पेट्रोल डीजल के दामों में राहत देने के लिए देश के कई राज्य सरकारों ने टैक्स कम दिए है। इससे उन राज्यों में छत्तीसगढ़ की तुलना में पेट्रोल डीजल के दाम कम है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संबंध में कोई पहल नहीं की है। न टैक्स में कटौती की और न ही किसी प्रकार की सुविधा या राहत दी है।

राजनीति भी शुरू
अभी तक पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार के खिलाफ बोलने वालों ने राजनीति भी शुरू कर दी है। लोग बोलने लगे हैं कि एक से पांच पैसे में क्या होगा। वहीं जानकार लोग तर्क दे रहे हैं एक पैसे में भी अर्थ व्यवस्था में प्रभाव पड़ता है।