11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेड सिग्नल पार कर रहा पार्षद का भाई आया कार की चपेट में, पैर फ्रैक्चर

सुपेला घड़ी चौक में मंगलवार को रेड सिग्नल पारकर बाइक की चाबी उठाते समय पार्षद का भाई कार की चपेट में आ गया। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे उपचारार्थ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 6 Nov 2018, 6:28 PM IST

Bhilai patrika

रेड सिग्नल पार कर रहा पार्षद का भाई आया कार की चपेट में, पैर फ्रैक्चर

भिलाई@Patrika. सुपेला घड़ी चौक में मंगलवार को रेड सिग्नल पारकर बाइक की चाबी उठाते समय पार्षद का भाई कार की चपेट में आ गया। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे उपचारार्थ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गलती बाइस सवार व्यक्ति की बताई जा रही है। फिलहाल टै्रफिक पुलिस ने सुपेला थाने में इसकी जानकारी दे दी है।

काँग्रेस पार्षद का भाई मुरली

जानकारी के अनुसार एक काँग्रेस पार्षद का भाई मुरली अपने साथी के साथ सुपेला चौक से बाइक से कोहका की ओर जा रहा था। गाड़ी उसका साथी चला रहा था। सुपेला घड़ी चौक पर रेड सिग्रल होने के बाद भी चौक को पार कर दिया। ट्रैफिक जवान प्रधान आरक्षक सुशील पांडेय ने बाइक सवार को देख लिया और दौड़कर उसे सुपेला मार्केट वाली रोड पर ही रोक लिया। उन्होंने बाइक की चाबी निकाल ली और फिर चालान बनाने के लिए कहा।@Patrika

मुरली का पैर कार के पहिया की चपेट में आ गया

@Patrika इसपर दोनों में बहस होने लगी इसी बीच उसके दोस्त ने चाबी छीनकर डिवाइडर की ओर फेंक दी। मुरली गाड़ी की चाबी उठा रहा था उसी वक्त चंद्रा मौर्या से दुर्ग की ओर जाने वाला सिग्रल ग्रीन हो गया। सिग्नल ग्राीन होते ही घड़ी चौक से कोहका की ओर जाने वाली महिला कार चालक तेजी से गाड़ी निकाल रही थी। तभी चाबी उठा रहा मुरली का पैर कार के पहिया की चपेट में आ गया। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

आधे घंटे चौक पर लगा जाम
@Patrika दुर्घटना की वजह से घड़ी चौक में भीड़ लग गई। ट्रैफिक जवान ने घायल व्यक्ति को हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इधर ट्रैफिक टावर से ८ जवानों ने चौक की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाया।