मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सामाधान शिविर से लगे स्कूल मैदान में दोपहर सवा तीन बजे उतरा। सीएम के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर उतारने की व्यवस्था पहले ही कर ली थी, यहां बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए थे। हेलीकॉप्टर से उतरकर मुख्यमंत्री सीधे शिविर स्थल पहुंचे और पंडाल में बैठकर लोगों के सामने ही आवेदनों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विभागवार अफसरों को तलब कर जानकारी ली। सीएम करीब 4.25 बजे राजनांदगांव के लिए रवाना हो गए।