
ब्रेकिंग: कार चालक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत, चालक की जमकर धुनाई, पुलिस वाहन को भी क्षति पहुंचाई, गांव में तनाव
भिलाई@Patrika . बेरला ब्लॉक के ग्राम गिरहोला में शुक्रवार की सुबह कार चालक ने साइकिल सवार को सीधे ठोकर मार दी। इससे साइकिल सवार कार के नीचे आ गया। कार चालक ने उसे बचाने के बजाए कुचलकर आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक तेजी से भाग रहा था जिसे गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की जमकर धुनाई कर कार को क्षतिग्रस्त कर दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी एक चार पहिया वाहन में दलबल के साथ मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस दल को भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को भी तोडफ़ोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थित है। तनाव की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की अतिरिक्त फोर्स पहुंच गई है।
Published on:
19 Oct 2018 12:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
