
दुर्ग / बेमेतरा. बाल संप्रेक्षण गृह पुलगांव से सात अपचारी बालकों के साथ भाग एक अपचारी बालक को बेमेतरा पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से चोरी का करीब 82 हजार रुपए का सामान भी बरामद किया गया है। बेमेतरा पुलिस ने बताया कि चोरी के एक प्रकरण जांच के दैारान विडीयो फुटेज खंगालने गया। तब बालक का विडीयो क्लीप सामने आया।
पतासाजी में बालक के देवकर के एक अन्य चोरी के मामले मे लिप्त होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा दुर्ग से मिली सुचना के आधार पर अपचारी बालक से पूछताछ की गई। क्षेत्र में रात में दुकानों एवं पान ठेलों का ताला तोड़कर हो रही चोरी करता था। नाबालिग बालक ने बताया कि घर में खर्च करने के लिए पैसा नही देने के कारण चोरी करता था।
गंडई व पड़पोड़ी में भी की है चोरी
पुलिस ने बताया कि अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से भागने के बाद अकेला बेमेतरा आ गया। यहां छिपकर रह रहा था। बेमेतरा में रहकर पान ठेला एवं दुकानों में करीब 18 जगह चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी के मामले में उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। बाल संप्रेक्षण गृह भेजे जाने से पहले कई जगह चोरी की थी।
बेमेतरा में दो महीने के दैारान श्याम मार्बल दुकान कोबिया, रामा ट्रेडर्स दुर्ग रोड, शुभ लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स दुर्ग रोड, मॉ कर्मा एग्रो दुर्ग रोड, मां परमेश्वरी डेलीनीड्स सिंघौरी, बालाजी प्रोविजन सिंघौरी, प्रताप चौक रिंकु पानठेला पुराना बस स्टैण्ड फल दुकान, अमीत पान ठेला पुराना बस स्टैण्ड, मोबाइल दुकान नया बस स्टैण्ड, शशांक मोबाइल दुकान परपोड़ी,यश कृषि दुकान परपोड़ी, उमेन्द्र ताम्रकार बर्तन दुकान परपोड़ी एवं सरहदी जिले राजनांदगांव के गंडई से सोने चांदी की मूर्ति, जेवर, धमधा में चोरी करना स्वीकार किया है।
पहली बस से दुर्ग जाता था
नाबालिग बालक कई दिनों से सुबह बेमेतरा बस स्टैण्ड से पहली बस से दुर्ग जाता था। यही पुलिस को उस तक पहुचने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ। बालक ने बताया उसे घर से डेढ वर्ष पहले हि निकाल दिया गया था जिसके बाद वो अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी करता था। एक बार चोरी करने के बाद वह पूरा पैसा खर्च होने के बाद ही फिर चोरी को अंजाम देता था।
उसके जेब से भी 40 हजार हो चुकी है चोरी
यहा से पहले वह गंडई मे कई स्थानेा पर चोरी कर चुका है। रायपुर के रेल्वे स्टेशन मे सोते समय उसके जेब से भी 40 हजार रूपया चेारों ने चेारी कर लिया था।बालक बताया कि चेारी करना उसकी आदत हो गई है।जिस दिन चोरी नही करता उस दिन उसे ठीक नही लगता। चोरी कर अपने एशोआराम के लिए पुरे रकम खर्च करता है फिर नई जगह चोरी करता है।
82 हजार का समान बरामद
नाबालिग बालककी निशानदेही पर एक लेपटॉप, एक चांदी की कृष्ण की मूर्ति, दो नग चांदी का सिक्का, एक नग सोने की कान की छोटी बाली, चार नग कांसे की थाली, & नग विभिन्न कंपनी का मोबाइल, गुटखा, सिगरेट, बिड़ी परफ्यूम कुल जुमला 8 8 700 रू. को जब्त किया गया।
देवकर चौकी में नाबालिग 2 फरवरी और 4 फरवरी को चोरी के प्रकरण में बाल संप्रेक्षण गृह गया था। बाल संप्रेक्षण गृह जाने के 7 फरवरी को वहां से फरार हो गया था। बेमेतरा क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक डीके.मारकण्डे ने बताया कि अपचारी बालक की करतूत से वे हैरान हैं।
Updated on:
17 Feb 2018 01:09 am
Published on:
17 Feb 2018 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
