21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिछले चुनाव का टूटा रिकार्ड, 2 प्रतिशत अधिक मतदान, थर्ड जेंडर प्रत्याशी को 106 में से मात्र 12 ने दिया मत

छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने चौथी बार जिले के मतदाताओं ने रिकार्ड तोड़ मतदान किया। वर्ष 2003 विधानसभा की तुलना में इस बार 2.96 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। वर्ष 2018 के आम चुनाव में 71.81 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

2 min read
Google source verification
#cgelection2018

पिछले चुनाव का टूटा रिकार्ड, 2 प्रतिशत अधिक मतदान, थर्ड जेंडर प्रत्याशी को 106 में से मात्र 12 ने दिया मत

दुर्ग@Patrika. छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने चौथी बार जिले के मतदाताओं ने रिकार्ड तोड़ मतदान किया। इसके पहले हुए चुनाव में अब तक विधान सभा और लोकसभा चुनाव में इतनी संख्या में मतदान नहीं हुआ था। वर्ष 2003 विधानसभा की तुलना में इस बार 2.96 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। वर्ष 2018 के आम चुनाव में 71.81 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

इस वर्ष मतदान का प्रतिशत बढ़ा
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विकलांग और महिला मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। इसका परिणाम है कि इस वर्ष मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। राज्य निर्माण के बाद अगर आंकड़ों की बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत ६९.५८ था। इस वर्ष २.२३ प्रतिशत अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रेरित और प्रोत्साहित करने स्वीप प्लान चलाया

निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान के लिए लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने स्वीप प्लान चलाया। इसमें नए मतदाता (१८ वर्ष) पर विशेष फोकस किया गया थ। स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ा गया था। प्रतियोगिता व अलग अलग समूहों में कार्यक्रम आयोजित कर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाओं को प्रोत्साहित किया गया। यहीं कारण है कि वर्ष २०१८ विधान सभा आम चुनाव में मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ा।

थर्ड जेंडर प्रत्याशी के बाद भी नहीं किया मतदान
खास बात यह है कि इस बार मतदान में थर्ड जेंडर के लिए अलग से कालम बनाया था। उनकी संख्या को चिन्हित किया गया था। जिले में कुल १०६ थर्ड जेंडर है।जबकि मतदान केवल १२ लोगों ने किया। बता दें कि दुर्ग विधान सभा क्षेत्र में थर्ड जेंडर कंचन विधायक प्रत्याशी है। इस विधान सभा क्षेत्र में थर्ड जेंडर मतदाता २४ है और मतदान केन्द्रों तक केवल ३ ही पहुंचे।

अहिवारा को छोड़ सभी रिकार्ड मतदान
इस बार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। वहीं अहिवारा विधान सभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशित घटा है। पिछले चुनाव में इस क्षेत्र में ७४.५७ प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं इस बार ७२.८४ प्रतिशत मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

पाटन के मतदाता सबसे ज्यादा जागरुक
जिले में पाटन के मतदाता सबसे ज्यादा जागरुक है। यहां ८२.४८ प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। यह संख्या पूरे विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। इसी तरह ८३.६८ पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं भिलाईनगर विधान सभा क्षेत्र में पुरुष की तुलना में महिला मतदाता वोट करने में आगे रही। यहां मतदान करने वाले पुरुष ६६.८५ और महिलाओं का प्रतिशत ६७.०९ रहा।

मतदान का प्रतिशत
पाटन
83.08
दुर्ग ग्रामीण
74.15
दुर्ग शहर
68.24
भिलाई नगर
66.97
वैशाली नगर
65.57
अहिवारा
72.84