
राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के निर्णय का पालन सीजी हाउसिंग बोर्ड ने नहीं किया, क्या है मामला पढ़ें पूरी खबर
भिलाई. तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी रेसीडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन बी-ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक चेयरमैन सुनील चैरसिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्विस टैक्स की वापसी को लेकर चर्चा हुई और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के रवैये पर रोष व्यक्त किया गया। एक सितंबर को मंडल के दुर्ग कार्यालय में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने का निर्णय किया।
राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने सर्विस टैक्स वापसी को सही माना है
चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने आवेदक हिग्राहियों के पक्ष में सर्विस टैक्स वापसी के दावे को सही माना है। मंडल ने कुछ हितग्राहियों को सर्विस टैक्स की वापसी भी की, लेकिन बाकी अन्य सभी हितग्राहियों को सर्विस टैक्स की वापसी की दिशा में मंडल द्वारा अब तक कोई पहल नही की गई और न ही कोई नीति बनाई गई है। इससे लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में 20 जून को एसोसिएसन ने मंडल के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समानता के अधिकार एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए बाकी बचे तालपुरी ट्विनसिटी परियोजना के समस्त हितग्राहियों (ए एवं बी ब्लॉक) को सर्विस टैक्स की राशि अविलंब वापस करने की मांग की थी परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में श्रीनीवास राव, संतोष साहु, विजय नायडु, पियुष सेन, विकाश गजभिये, आरएस कन्नौजिया, डीसी गहरवाल, प्रदीप वर्मा, केआर देशमुख, ओमवीर सिंह, महमूद अंसारी, आदि शामिल थे ।
अब मंत्री पांडेय से करेंगे हस्तक्षेप की मांग
कॉलोनीवासी कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय से भी मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करेंगे। चौरसिया ने कहा कि जिस तरह पांडेय के हस्तक्षेप से जमीन पर रजिस्ट्री का मार्ग प्रशस्त हुआ, ब्याज के रूप में लाखों रुपए मंडल द्वारा वापस किया गया, कॉलोनी के आस पास शराब भाट्टी से मुक्ति मिली, उसी प्रकार उनके हस्तक्षेप से इस मुद्दे का भी समाधान निकल सकेगा। बी ब्लॉक अध्यक्ष यमलेश देवांगन ने प्रदर्शन में अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की ।
Updated on:
19 Aug 2018 11:13 pm
Published on:
19 Aug 2018 11:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
