6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: AC कोच में सेना के जवान ने सीट पर ही कर दी पेशाब, महिला यात्री पर गिरी, शिकायत पर रेलवे ने कर दिया अनसुना

CG News: AC कोच में सफर कर रहे सेना के जवान ने सीट पर ही पेशाब कर दी। ( Army jawan urinated AC coach ) वहीं नीचे सीट पर बैठी दुर्ग निवासी महिला यात्री पर गिरी। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, फिर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 17 Jun 2024, 7:25 AM IST

CG News

CG News: दिल्ली से दुर्ग आ रही एक महिला यात्री के साथ सेना के जवान ने शर्मनाक हरकत कर दी। AC कोच में सफर कर रहे सेना के जवान ने नशे की हालत में सीट पर ही पेशाब कर दी। ( Army jawan urinated AC coach ) वहीं नीचे सीट पर बैठी दुर्ग निवासी महिला यात्री पर गिरी। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, फिर कुछ देर बार दुर्गंध से एहसास हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने इसका विरोध किया।

CG News: एसी कोच में पेशाब करने की यह घटना गोंडवाना एक्सप्रेस ( gondwana express ) का है। अब दुर्ग पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार दुर्ग के मुखर्जी नगर निवासी महिला अपने पति और 7 साल के बेटे के साथ दिल्ली से दुर्ग लौट रही थी। इस दौरान उनके साथ एसी कोच में यह गंदी हरकत हुई।

CG News: पीड़ित महिला ने बताई आपबीती

महिला ने बताया कि, वो दिल्ली अपने रिश्तेदारी में गई थी। 11 जून को लौटने के दौरान गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही थी। इसी दौरान मथुरा स्टेशन के पास से एक युवक ट्रेन में चढ़ा। उसकी सीट बी-9 कोच में 24 नंबर थी, जबकि प्रीति सिंह का बर्थ नीचे का 23 नंबर था।

यह भी पढ़ें: CG Train Cancelled: 11 जुलाई तक 50 से अधिक ट्रेनें अचानक से हुए रद्द, कई एक्सप्रेस, सुपरफास्ट का बदला समय, देखें लें पूरी लिस्ट

ट्रेन में जब युवक बर्थ पर पहुंचा, तो उसकी हरकतें अजीब थी। बर्थ के ऊपर अपने ट्रॉली बैग को रख दिया था। जिससे टीटीई को चोट भी लगी। टीटीई ने जब टोका तो युवक ने उल्टा उसे ही धमका दिया। कुछ देर बाद महिला की सैंडल पहनकर बाथरूम जाने लगा। महिला ने मना किया, लेकिन वह फिर भी पहनकर जाऊंगा ही कहकर जाने लगा। महिला थोड़ी सख्ती से पेश आई, तब उसने सैंडल उतारी। फिर कुछ देर बाद पता चला कि उसने सीट पर ही पेशाब कर दी है।

इसका विरोध किया। पति ने ऑनलाइन रेलवे से की और आसपास के लोगों ने हेल्पलाइन नंबर में शिकायत भी की, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर ट्रेन में जवान की हरकत से लोग परेशान रहे। बताया गया कि वह नशे में धुत था। वहीं कुछ भी कहने पर लड़ाई करने में उतारु हो जाता था।